सौसर में गूंजा राष्ट्रप्रेम का जयघोष ,भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसमुदाय , तिरंगे की शान और राष्ट्र प्रथम के संकल्प के साथ निकली भव्य यात्रा प्रशासन ने स्कूल का बदला टाईमिंग तो ऑटो रहे बंद पारडी मार्ग पर वाहनों लगा लंबा जाम स्कूल छात्र अभिभावक किसान राहगीर घंटों जाम से रहे परेशान, अभिभावकों ने प्रशासन से सुचारू व्यवस्था बनाने की उठाई मांग ग्राम पंचायत खैरापैका पंचायत सचिव द्वारा साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था एवं पंचायत संबंधी कार्यों में लापरवाही बरतने तथा नियमित रूप से पंचायत में उपस्थित नहीं होने ग्रामीणों ने जनसुनवाई में कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ से शिकायत अधिकारियों को जांच के दिए दिशा निर्देश प्रधानमंत्री आवास योजना संबंधी शिकायत, जांच में पाई गई , निराधार, जनपद पंचायत पांढुर्णा मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय प्रकाश ठाकुर मार्गदर्शन में संयुक्त जांच दल ने की जांच पड़ताल सीएम डॉ. यादव ने हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर किए 311 करोड़, कहा- सेवा ही हमारा धर्म , सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि खातों में ट्रांसफर , महिलाओं को मिले प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के रुपये , गरीब-युवा-नारी शक्ति-किसानों के लिए हो रहे ऐतिहासिक काम पांढुर्णा जिले के नागरिको की सुविधा यातायात व्यवस्था सुचारू संचालन को दृष्टिगत रखते कलेक्टर ने अशासकीय विद्यालयों के संचालन समय में किया परिवर्तन, 10 अगस्त से नई समय-सारणी लागू, दो पालियों में संचालित विद्यालयों के लिए किया आदेश जारी

जल गंगा संवर्धन अभियान का समापन एवं सम्मान समारोह संपन्न , पांढुर्णा जिले में अभियान के तहत 415 कार्य पूर्ण, जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का किया गया आह्वान 

 

*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*

( आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें.6262250843 )

पांढुर्णा मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन 30/06/2026 मंगलवार को नगर पालिका सभागृह में जल गंगा संवर्धन समापन एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्री संदीप घाटोडे की अध्यक्षता तथा कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ, अपर कलेक्टर श्री नीलमणि अग्निहोत्री , अनुविभागीय अधिकारी पांढुर्णा श्रीमती अलका एक्का , प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पांढुर्णा श्री विनय प्रकाश ठाकुर , मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती हेमेश्वरी पटले , जिला पंचायत सदस्य, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री ताहिर पटेल , नगर पालिका सभापति श्री महेंद्र घोड़े , नगर पालिका पार्षद, सरपंच, सचिव एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जनपद पंचायत पांढुर्णा द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों तथा नगर पालिका क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों की जानकारी प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत पांढुर्णा श्री ठाकुर द्वारा प्रस्तुत की गई। इस दौरान नदी एवं नालों की सफाई, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, पानी की टंकियों की सफाई, तालाबों की सफाई तथा अभियान के अंतर्गत किए गए अन्य कार्यों का विस्तृत विवरण साझा किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री संदीप घाटोडे ने अपने संबोधन में जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। इसके पश्चात कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन किया गया तथा जल संरक्षण को जनभागीदारी से सफल बनाने का आह्वान किया गया।

जल गंगा अभियान के अंतर्गत जिले में जल संरक्षण, जल स्रोतों के संवर्धन एवं स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियां निरंतर संचालित की गईं। अभियान के दौरान जल गंगा संरचनाओं का संवर्धन एवं अतिक्रमण हटाने के कार्यों के साथ 52 नाले-नालियों की सफाई, 82 रेन वाटर हार्वेस्टिंग संरचनाओं का निर्माण एवं स्थापना, 43 पाइपलाइन सुधार एवं मरम्मत कार्य, 143 बिना टोटी वाले सार्वजनिक नलों में टोटी लगाने तथा 95 अन्य गतिविधियों का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन किया गया।

इस प्रकार अभियान के अंतर्गत जिले में अब तक कुल 415 कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं। अभियान का उद्देश्य वर्षा जल का अधिकतम संरक्षण, जल स्रोतों का पुनर्जीवन, पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करना तथा जल संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना है।कार्यक्रम के अंत में जिला प्रशासन द्वारा नागरिकों से जल संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने तथा जल गंगा संवर्धन अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की गई।

Leave a Comment

और पढ़ें

प्रशासन ने स्कूल का बदला टाईमिंग तो ऑटो रहे बंद पारडी मार्ग पर वाहनों लगा लंबा जाम स्कूल छात्र अभिभावक किसान राहगीर घंटों जाम से रहे परेशान, अभिभावकों ने प्रशासन से सुचारू व्यवस्था बनाने की उठाई मांग

ग्राम पंचायत खैरापैका पंचायत सचिव द्वारा साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था एवं पंचायत संबंधी कार्यों में लापरवाही बरतने तथा नियमित रूप से पंचायत में उपस्थित नहीं होने ग्रामीणों ने जनसुनवाई में कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ से शिकायत अधिकारियों को जांच के दिए दिशा निर्देश

सीएम डॉ. यादव ने हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर किए 311 करोड़, कहा- सेवा ही हमारा धर्म , सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि खातों में ट्रांसफर , महिलाओं को मिले प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के रुपये , गरीब-युवा-नारी शक्ति-किसानों के लिए हो रहे ऐतिहासिक काम

पांढुर्णा जिले के नागरिको की सुविधा यातायात व्यवस्था सुचारू संचालन को दृष्टिगत रखते कलेक्टर ने अशासकीय विद्यालयों के संचालन समय में किया परिवर्तन, 10 अगस्त से नई समय-सारणी लागू, दो पालियों में संचालित विद्यालयों के लिए किया आदेश जारी

श्री सिद्धि विनायक गणेश मन्दिर के शेष निर्माण कार्य कराने बाबद समाजसेवी गणेश बापू बालपांडे द्वारा 2 लाख 51 हज़ार रुपये राशी का चेक करेंगे भेंट (की घोषणा) , मंदिर समिति भेंट राशी से मार्ग पर स्वागत द्वार, मन्दिर परिसर में टाइल्स, परिसर को सुरक्षित करने स्टील बाउंड्री वॉल, मन्दिर में पीतल की चरण पादुका मूर्ति के ऊपर पीतल का बड़ा छत्र, आदि अन्य निर्माण कार्य किए जाएंगे

विश्व आदिवासी दिवस पर्व पर शहर में निकली विशाल भव्य रैली पारंपरिक वेशभूषा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस , जय सेवा’ और जय फड़ापेन, ‘जय आदिवासी’ नारों से गुंज उठा पूरा शहर , आयोजन ने जिले में आपसी भाईचारे, सांस्कृतिक धरोहर और सामाजिक एकता का दिया संदेश।