*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*
( आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें.6262250843 )
*यह पदयात्रा सिवनी , जबलपुर और कटनी होते हुए मैहर पहुंचेगी पदयात्रा*
*अपने दृढ़ संकल्प के साथ मैहर तक 375 किमी की 14 दिवसीय पदयात्रा को पूरा करेंगे सांसद बंटी विवेक साहू*
*सांसद 14 जुलाई को मैहर में मां शारदा मंदिर में माथा टेकते हुए छिन्दवाड़ा और पांढुर्णा के जिलेवासियों की सुख, समृद्धि, वैभव और खुषहाली की करेंगे कामना*

पांढुर्णा छिन्दवाड़ा। धर्म के प्रति विशेष आस्था रखने वाले संवेदनशील सांसद बंटी विवेक साहू अपने दृढ़ संकल्प के साथ छिंदवाड़ा से मैहर तक 375 किमी की 14 दिवसीय पदयात्रा की शुरूआत आज 1 जुलाई से करेंगे। सांसद बंटी विवेक साहू की 14 दिवसीय पदयात्रा की शुरूआत परासिया रोड छिंदवाड़ा स्थित सांसद निवास पूजाश्री के सामने स्थित हनुमान मंदिर में विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना के साथ में आज 01 जुलाई को दोपहर 1ः30 बजे से होगी, 14 दिन की यह पदयात्रा 14 जुलाई को मैहर में संपन्न होगी। छिन्दवाड़ा और पांढुर्णा के जिलेवासियों की सुख, समृद्धि, वैभव और खुषहाली के लिए सांसद बंटी विवेक साहू धार्मिक पदयात्रा कर रहे है।
मैहर स्थित मां शारदा मंदिर में अर्पित किए जाने वाले ध्वज को अपने कांधे पर रखकर सांसद बंटी विवेक साहू बारिष के मौसम में सैंकड़ों गांवों, कई शहरों एवं जंगलों से होते हुए अपने दृढ़ संकल्प के साथ में छिंदवाड़ा से मैहर तक की इस 375 किमी की 14 दिवसीय पदयात्रा को पूरा करेंगें। पदयात्रा के दौरान सांसद बंटी विवेक साहू मार्ग में पड़ने वाले गांवों, शहरों और कस्बों में वरिष्ठजनों एवं माताओं से पदयात्रा की सफलता के लिए आषीर्वाद भी प्राप्त करेंगे। सांसद बंटी विवेक साहू अपने सैकड़ों पदयात्रियों के साथ में प्रतिदिन सुबह पदयात्रा की शुरूआत करते हुए 15 किमी पैदल चलेंगे, दोपहर में कुछ देर के विश्राम के बाद फिर से पदयात्रा शुरू होगी, जो की देर शाम को अपने निर्धारित स्थान में जाकर रूकेंगी, यात्रा के निर्धारित स्थान में सांसद बंटी विवेक साहू अपने पदयात्रियों के साथ में रात्रि विश्राम करेंगे।
सिवनी, जबलपुर और कटनी होते हुए मैहर पहुंचेगी पदयात्रा
विदित हो कि सांसद बंटी विवेक साहू प्रतिदिन लगभग 30 किमी पैदल चलकर 14 दिनों में छिन्दवाड़ा से सिवनी, जबलपुर और कटनी होते हुए मैहर तक 375 किलोमीटर की धार्मिक पदयात्रा पूरी करेंगे। जिसमें वे पहले दिन 1 जूलाई की शाम को 23 किमी की पदयात्रा पूरी कर अपने सैकड़ों पदयात्रियों के साथ में रामेश्वर धाम सिहोरामाल में रात्रि विश्राम करेंगे। दूसरे दिन 2 जूलाई को पदयात्रा रामेश्वर धाम से शुरू होगी, इस दौरान सांसद श्री साहू अपने सैकड़ों पदयात्रियों के साथ में 30 किमी पैदल चलते हुए 02 जुलाई की शाम ग्राम बींझावाड़ा पहुंचेंगे। 03 जुलाई को पदयात्रा बींझावाड़ा से शुरू होगी, इस दौरान सांसद श्री साहू पदयात्रियों के साथ 30 किमी पदयात्रा करते हुए शाम को बखारी पहुचकर रात्रि विश्राम करेंगे। 04 जुलाई को बखारी से यात्रा शुरू होगी इस दौरान सांसद श्री साहू 31 किमी की पदयात्रा पूरी करते हुए ग्राम गणेशगंज पहुचेंगे। 05 जुलाई को ग्राम गणेश गंज से पदयात्रा शुरू करते हुए सांसद श्री साहू पदयात्रियों के साथ 31 किमी की पदयात्रा पूरी करते हुए धूमा पहुचकर रात्रि विश्राम करेंगे।
सांसद बंटी विवेक साहू 06 जुलाई को धूमा से पदयात्रा शुरू करते हुए पदयात्रियों के साथ 34 किमी की पदयात्रा पूरी कर बरगी पहुचकर रात्रि विश्राम करेंगे। 07 जुलाई को बरगी से पदयात्रा शुरू करते हुए सांसद श्री साहू पदयात्रियों के साथ 30 किमी की पदयात्रा पूरी कर पाटन बॉयपास जबलपुर पहुचकर रात्रि विश्राम करेंगे। 08 जुलाई को पाटन बॉयपास जबलपुर से पदयात्रा शुरू करते हुए सांसद श्री साहू पदयात्रियों के साथ 33 किमी की पदयात्रा पूरी कर गोसलपुर पहुचकर रात्रि विश्राम करेंगे। 09 जुलाई को गोसलपुर से पदयात्रा शुरू करते हुए सांसद श्री साहू पदयात्रियों के साथ 32 किमी की पदयात्रा पूरी कर छपरा जिला कटनी पहुचकर रात्रि विश्राम करेंगे। 10 जुलाई को छपरा जिला कटनी से पदयात्रा शुरू करते हुए सांसद श्री साहू पदयात्रियों के साथ 32 किमी की पदयात्रा पूरी कर श्री दद्दा जी धाम मंदिर कटनी पहुचकर रात्रि विश्राम करेंगे। 11 जुलाई को श्री दद्दा जी धाम मंदिर कटनी से पदयात्रा शुरू करते हुए सांसद श्री साहू पदयात्रियों के साथ 32 किमी की पदयात्रा पूरी कर ग्राम पंचायत जुकेही जिला कटनी पहुचकर रात्रि विश्राम करेंगे।
सांसद बंटी विवेक साहू 12 जुलाई को ग्राम पंचायत जुकेही जिला कटनी से पदयात्रा शुरू कर पदयात्रियों के साथ 31 किमी की पदयात्रा पूरी करते हुए घुनवारा जिला मैहर पहुचकर रात्रि विश्राम करेंगे। 13 जुलाई को घुनवारा जिला मैहर से पदयात्रा शुरू करते हुए सांसद श्री साहू पदयात्रियों के साथ 15 किमी की पदयात्रा पूरी कर मैहर पहुचकर रात्रि विश्राम करेंगे। 14 जुलाई को सुबह सांसद बंटी विवेक साहू अपने पदयात्रियों के साथ मैहर में मां शारदा मंदिर में माथा टेकते हुए विधि विधान से पूजा अर्चना कर एवं मां शारदा से छिन्दवाड़ा और पांढुर्णा के जिलेवासियों की सुख, समृद्धि, वैभव और खुषहाली की कामना के साथ अपनी धार्मिक यात्रा का समापन करेंगे।
सांसद ने पूर्व में की थी 528 किमी की धार्मिक पदयात्राएं
उल्लेखनीय है कि धर्म के प्रति विशेष आस्था रखने वाले संवेदनशील सांसद बंटी विवेक साहू ने छिन्दवाड़ा और पांढुर्णा के जिलेवासियों की सुख, समृद्धि, वैभव और शांति के लिए 528 किमी की धार्मिक पदयात्राएं की थी। जिसमें छिन्दवाड़ा से जामसांवली तक 61 किमी, भूराभगत से महादेव मंदिर तक 17 किमी की चढ़ाई एवं 17 किमी की वापसी कुल 34 किमी, छिन्दवाड़ा से सिहोरामाल में स्थित रामेष्वर धाम 22 किमी एवं छिन्दवाड़ा से खंडवा तक 411 किमी तक की धार्मिक पदयात्राएं शामिल है। इन पदयात्राओं में भी सांसद बंटी विवेक साहू ने धार्मिक स्थलों में पहुंचकर जिलेवासियों के लिए सुख, समृद्धि, वैभव और खुषहाली की प्रार्थना की थी।
सांसद ने गांवों में भी की थी पदयात्राएं
सांसद बंटी विवेक साहू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत छिन्दवाड़ा से जुन्नारदेव एवं सिंगोड़ी के गावों में करीब 125 किमी की पदयात्रा करते हुए ग्रामीणों से रूबरू होकर उनकी समस्याएं सुनते हुए उन्हें शासन की योजनाओं की जानकारी दी थी। इसी तरह से लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती के अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू ने अपने हाथों में तिरंगा लिए परासिया के षिवपुरी और पगारा मंडल क्षेत्र में 22 किलोमीटर, बिछुआ के ग्रामों में 25 किलोमीटर एवं पांढुर्णा जिले के ग्राम सिल्लेवानी के ग्रामों में 17 किलोमीटर और जुन्नारदेव क्षेत्र में 11 किलोमीटर की पदयात्राएं की थी।









