सौसर में गूंजा राष्ट्रप्रेम का जयघोष ,भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसमुदाय , तिरंगे की शान और राष्ट्र प्रथम के संकल्प के साथ निकली भव्य यात्रा प्रशासन ने स्कूल का बदला टाईमिंग तो ऑटो रहे बंद पारडी मार्ग पर वाहनों लगा लंबा जाम स्कूल छात्र अभिभावक किसान राहगीर घंटों जाम से रहे परेशान, अभिभावकों ने प्रशासन से सुचारू व्यवस्था बनाने की उठाई मांग ग्राम पंचायत खैरापैका पंचायत सचिव द्वारा साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था एवं पंचायत संबंधी कार्यों में लापरवाही बरतने तथा नियमित रूप से पंचायत में उपस्थित नहीं होने ग्रामीणों ने जनसुनवाई में कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ से शिकायत अधिकारियों को जांच के दिए दिशा निर्देश प्रधानमंत्री आवास योजना संबंधी शिकायत, जांच में पाई गई , निराधार, जनपद पंचायत पांढुर्णा मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय प्रकाश ठाकुर मार्गदर्शन में संयुक्त जांच दल ने की जांच पड़ताल सीएम डॉ. यादव ने हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर किए 311 करोड़, कहा- सेवा ही हमारा धर्म , सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि खातों में ट्रांसफर , महिलाओं को मिले प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के रुपये , गरीब-युवा-नारी शक्ति-किसानों के लिए हो रहे ऐतिहासिक काम पांढुर्णा जिले के नागरिको की सुविधा यातायात व्यवस्था सुचारू संचालन को दृष्टिगत रखते कलेक्टर ने अशासकीय विद्यालयों के संचालन समय में किया परिवर्तन, 10 अगस्त से नई समय-सारणी लागू, दो पालियों में संचालित विद्यालयों के लिए किया आदेश जारी

तेज बारिश से चंद्रभागा नदी में उफान, शहर में तबाही का मंजर जूना पांढुरना के सात कच्चे मकानों में घुसा पानी, नदी किनारे दुकानों में घुसा पाणी और पुलियों टूटी रेलिंग भारी नुकसान

*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*

( आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें.6262250843 )

पांढुरना लगातार हुई मूसलाधार बारिश के कारण चंद्रभागा नदी उफान पर आ गई। नदी में आई अचानक बाढ़ से शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में हाहाकार मच गया। नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने के कारण नदी किनारे बसे इलाकों में पानी घुस गया, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर जनजीवन प्रभावित रहा और लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

बाढ़ का सबसे अधिक असर जूना पांढुर्ना क्षेत्र में देखने को मिला, जहां सात कच्चे मकानों में बाढ़ का पानी घुस गया। इससे घरों में रखा अनाज, कपड़े, फर्नीचर, बिस्तर और अन्य गृहस्थी का सामान पानी में भीगकर खराब हो गया। प्रभावित परिवारों के सामने भोजन और रहने की समस्या खड़ी हो गई। अचानक आई बाढ़ के कारण लोग घरों से सामान निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में जुटे रहे।

चंद्रभागा नदी किनारे स्थित दुकानों में भी पानी भर गया, जिससे व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। कई दुकानों में रखा सामान पानी में डूब गया, जिसके कारण व्यापारियों की चिंता बढ़ गई। दुकानदारों ने प्रशासन से नुकसान का सर्वे कर उचित सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

बाढ़ का असर शहर की यातायात व्यवस्था पर भी देखने को मिला। पुलिया पर भारी मात्रा में मलबा, पेड़-पौधों की टहनियां और कचरा आकर फंस गया। तेज बहाव के कारण दोनों पुलिया की रेलिंग भी टूटकर बह गई। कई वाहन बाढ़ के पानी में फंस गए, जिससे लोगों को काफी देर तक परेशानियों का सामना करना पड़ा।

सुबह होते ही नगर पालिका के सफाईकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर पुलियों पर जमा मलबा हटाने का कार्य शुरू किया। जेसीबी और अन्य संसाधनों की मदद से रास्तों को साफ कर यातायात बहाल करने के प्रयास किए गए।

बाढ़ की गंभीर स्थिति की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और नगर पालिका की टीमें तत्काल प्रभावित क्षेत्रों में पहुंच गईं। अधिकारियों ने नदी किनारे बसे लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी। प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर हालात का जायजा लिया तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। साथ ही नदी के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके।

Leave a Comment

और पढ़ें

प्रशासन ने स्कूल का बदला टाईमिंग तो ऑटो रहे बंद पारडी मार्ग पर वाहनों लगा लंबा जाम स्कूल छात्र अभिभावक किसान राहगीर घंटों जाम से रहे परेशान, अभिभावकों ने प्रशासन से सुचारू व्यवस्था बनाने की उठाई मांग

ग्राम पंचायत खैरापैका पंचायत सचिव द्वारा साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था एवं पंचायत संबंधी कार्यों में लापरवाही बरतने तथा नियमित रूप से पंचायत में उपस्थित नहीं होने ग्रामीणों ने जनसुनवाई में कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ से शिकायत अधिकारियों को जांच के दिए दिशा निर्देश

सीएम डॉ. यादव ने हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर किए 311 करोड़, कहा- सेवा ही हमारा धर्म , सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि खातों में ट्रांसफर , महिलाओं को मिले प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के रुपये , गरीब-युवा-नारी शक्ति-किसानों के लिए हो रहे ऐतिहासिक काम

पांढुर्णा जिले के नागरिको की सुविधा यातायात व्यवस्था सुचारू संचालन को दृष्टिगत रखते कलेक्टर ने अशासकीय विद्यालयों के संचालन समय में किया परिवर्तन, 10 अगस्त से नई समय-सारणी लागू, दो पालियों में संचालित विद्यालयों के लिए किया आदेश जारी

श्री सिद्धि विनायक गणेश मन्दिर के शेष निर्माण कार्य कराने बाबद समाजसेवी गणेश बापू बालपांडे द्वारा 2 लाख 51 हज़ार रुपये राशी का चेक करेंगे भेंट (की घोषणा) , मंदिर समिति भेंट राशी से मार्ग पर स्वागत द्वार, मन्दिर परिसर में टाइल्स, परिसर को सुरक्षित करने स्टील बाउंड्री वॉल, मन्दिर में पीतल की चरण पादुका मूर्ति के ऊपर पीतल का बड़ा छत्र, आदि अन्य निर्माण कार्य किए जाएंगे

विश्व आदिवासी दिवस पर्व पर शहर में निकली विशाल भव्य रैली पारंपरिक वेशभूषा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस , जय सेवा’ और जय फड़ापेन, ‘जय आदिवासी’ नारों से गुंज उठा पूरा शहर , आयोजन ने जिले में आपसी भाईचारे, सांस्कृतिक धरोहर और सामाजिक एकता का दिया संदेश।