सौसर में गूंजा राष्ट्रप्रेम का जयघोष ,भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसमुदाय , तिरंगे की शान और राष्ट्र प्रथम के संकल्प के साथ निकली भव्य यात्रा प्रशासन ने स्कूल का बदला टाईमिंग तो ऑटो रहे बंद पारडी मार्ग पर वाहनों लगा लंबा जाम स्कूल छात्र अभिभावक किसान राहगीर घंटों जाम से रहे परेशान, अभिभावकों ने प्रशासन से सुचारू व्यवस्था बनाने की उठाई मांग ग्राम पंचायत खैरापैका पंचायत सचिव द्वारा साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था एवं पंचायत संबंधी कार्यों में लापरवाही बरतने तथा नियमित रूप से पंचायत में उपस्थित नहीं होने ग्रामीणों ने जनसुनवाई में कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ से शिकायत अधिकारियों को जांच के दिए दिशा निर्देश प्रधानमंत्री आवास योजना संबंधी शिकायत, जांच में पाई गई , निराधार, जनपद पंचायत पांढुर्णा मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय प्रकाश ठाकुर मार्गदर्शन में संयुक्त जांच दल ने की जांच पड़ताल सीएम डॉ. यादव ने हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर किए 311 करोड़, कहा- सेवा ही हमारा धर्म , सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि खातों में ट्रांसफर , महिलाओं को मिले प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के रुपये , गरीब-युवा-नारी शक्ति-किसानों के लिए हो रहे ऐतिहासिक काम पांढुर्णा जिले के नागरिको की सुविधा यातायात व्यवस्था सुचारू संचालन को दृष्टिगत रखते कलेक्टर ने अशासकीय विद्यालयों के संचालन समय में किया परिवर्तन, 10 अगस्त से नई समय-सारणी लागू, दो पालियों में संचालित विद्यालयों के लिए किया आदेश जारी

आस्था और श्रद्धा का केंद्र बना ‘हनुमान लोक’: सागर सांसद व भाजपा प्रदेश महामंत्री लता वानखेड़े ने सपरिवार किए चमत्कारिक जामसावली हनुमान जी के दर्शन हनुमान मूर्ति की प्रतिकृति भेंट कर मंदिर ट्रस्ट और भाजपा पदाधिकारियों द्वारा किया गया भव्य स्वागत

*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*

( आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें.6262250843 )

पांढुर्णा सौसर मध्यप्रदेश के सुप्रसिद्ध और चमत्कारिक श्री हनुमान मंदिर, जामसांवली धाम (हनुमान लोक) में आज श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। भारतीय जनता पार्टी, मध्यप्रदेश की प्रदेश महामंत्री और सागर लोकसभा क्षेत्र की लोकप्रिय सांसद लता वानखेड़े ने अपने परिजनों के साथ धाम पहुंचकर संकटमोचन हनुमान जी के दर्शन किए। उन्होंने मंदिर में विधि-विधान और मंत्रोच्चार के बीच श्री मूर्ति की विशेष पूजा-अर्चना की और गदाधारी मारुति नंदन से देश, प्रदेश तथा क्षेत्र की जनता की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उन्नति के लिए प्रार्थना करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस पावन और गरिमामयी अवसर पर उनके साथ विजया शेषराव यादव भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं, जिन्होंने भगवान के दरबार में मत्था टेका।

स्मृति चिह्न भेंट कर किया गया आत्मीय सम्मान

सांसद लता वानखेड़े के जामसांवली धाम आगमन पर मंदिर प्रबंधन समिति और स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा उनका भव्य और आत्मीय स्वागत किया गया।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष एवं मंदिर ट्रस्टी संदीप मोहोड़,संस्थान के अध्यक्ष गोपाल शर्मा,संस्थान के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) वीरेंद्र भट्ट,जिला उपाध्यक्ष रामकृष्ण वाकोडे ने सांसद महोदया को शॉल-श्रीफल और जामसांवली सरकार की अलौकिक व चमत्कारिक श्री मूर्ति की सुंदर प्रतिकृति (स्मृति चिह्न) भेंट कर उनका अभिनंदन व सम्मान किया।

हनुमान लोक’ की भव्यता की सराहना की

दर्शन के उपरांत मीडिया और उपस्थित पदाधिकारियों से चर्चा करते हुए सांसद लता वानखेड़े ने कहा कि जामसांवली धाम आकर मन को असीम शांति और सकारात्मक ऊर्जा की अनुभूति होती है। यहाँ विराजित हनुमान जी की प्रतिमा अत्यंत चमत्कारी है और करोड़ों भक्तों की आस्था का केंद्र है। उन्होंने भव्यता से आकार ले रहे ‘हनुमान लोक’ के विकास कार्यों की भी सराहना की और कहा कि यह स्थान आने वाले समय में धार्मिक पर्यटन और सनातन संस्कृति का एक बड़ा केंद्र बनकर उभरेगा। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी, स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता, ट्रस्ट के सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

 

Leave a Comment

और पढ़ें

प्रशासन ने स्कूल का बदला टाईमिंग तो ऑटो रहे बंद पारडी मार्ग पर वाहनों लगा लंबा जाम स्कूल छात्र अभिभावक किसान राहगीर घंटों जाम से रहे परेशान, अभिभावकों ने प्रशासन से सुचारू व्यवस्था बनाने की उठाई मांग

ग्राम पंचायत खैरापैका पंचायत सचिव द्वारा साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था एवं पंचायत संबंधी कार्यों में लापरवाही बरतने तथा नियमित रूप से पंचायत में उपस्थित नहीं होने ग्रामीणों ने जनसुनवाई में कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ से शिकायत अधिकारियों को जांच के दिए दिशा निर्देश

सीएम डॉ. यादव ने हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर किए 311 करोड़, कहा- सेवा ही हमारा धर्म , सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि खातों में ट्रांसफर , महिलाओं को मिले प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के रुपये , गरीब-युवा-नारी शक्ति-किसानों के लिए हो रहे ऐतिहासिक काम

पांढुर्णा जिले के नागरिको की सुविधा यातायात व्यवस्था सुचारू संचालन को दृष्टिगत रखते कलेक्टर ने अशासकीय विद्यालयों के संचालन समय में किया परिवर्तन, 10 अगस्त से नई समय-सारणी लागू, दो पालियों में संचालित विद्यालयों के लिए किया आदेश जारी

श्री सिद्धि विनायक गणेश मन्दिर के शेष निर्माण कार्य कराने बाबद समाजसेवी गणेश बापू बालपांडे द्वारा 2 लाख 51 हज़ार रुपये राशी का चेक करेंगे भेंट (की घोषणा) , मंदिर समिति भेंट राशी से मार्ग पर स्वागत द्वार, मन्दिर परिसर में टाइल्स, परिसर को सुरक्षित करने स्टील बाउंड्री वॉल, मन्दिर में पीतल की चरण पादुका मूर्ति के ऊपर पीतल का बड़ा छत्र, आदि अन्य निर्माण कार्य किए जाएंगे

विश्व आदिवासी दिवस पर्व पर शहर में निकली विशाल भव्य रैली पारंपरिक वेशभूषा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस , जय सेवा’ और जय फड़ापेन, ‘जय आदिवासी’ नारों से गुंज उठा पूरा शहर , आयोजन ने जिले में आपसी भाईचारे, सांस्कृतिक धरोहर और सामाजिक एकता का दिया संदेश।