*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*
( आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें. 6262250843 )

पांढुर्णा नगर के चंद्रभागा नदी किनारे स्थित वसई वार्ड में संचालित फुटकर व्यापारियों ने हाल ही में आई बाढ़ से हुए भारी आर्थिक नुकसान के बाद प्रशासन से राहत एवं मुआवजे की मांग की है। शुक्रवार को प्रभावित दुकानदारों का एक प्रतिनिधिमंडल अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) कार्यालय पहुंचा और ज्ञापन सौंपकर नुकसान का सर्वे कर आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की।
फुटकर व्यापारियों ने इस ज्ञापन में बताया गया कि 1 जुलाई 2026 को हुई लगातार बारिश के कारण नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया, जिससे नदी का पानी दुकानों में घुस गया। बाढ़ के कारण दुकानों में रखा रेडीमेड कपड़ों का स्टॉक, फर्नीचर और अन्य आवश्यक सामान पूरी तरह खराब हो गया। व्यापारियों का कहना है कि लाखों रुपये का नुकसान होने से उनके सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है।
फुटकर दुकानदारों ने बताया कि उनका पूरा परिवार इसी व्यवसाय पर निर्भर है। बाढ़ में दुकानें और सामान नष्ट होने के कारण आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई है। ऐसे में शासन एवं प्रशासन से राहत राशि और उचित मुआवजा मिलना अत्यंत आवश्यक है।
फुटकर दुकानदारों प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम से मांग की कि प्रभावित दुकानों का शीघ्र सर्वे कराया जाए, वास्तविक नुकसान का आकलन किया जाए तथा सभी पात्र दुकानदारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए। प्रशासन ने व्यापारियों की बात सुनकर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।









