*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*
( आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें.6262250843 )

पांढुर्णा विकासखंड ग्राम पंचायत मारुड पेलीपार की घटना सामने आई है। घटना के संबंध में सूत्रों एवं जानकारों द्वारा मिली जानकारी मुताबिक पांढुर्णा सिविल अस्पताल दोनों बुजुर्ग घायलों को गुरुवार दोपहर 3 बजे घायल अवस्था में भर्ती कराया गया। घटना के संबंध सिविल अस्पताल से मिली जानकारी मुताबिक मारुड पेलीपार में पिता ने घटना संबंध में बताया गया की मेरे पुत्र सुभाष उईके उम्र 40 साल द्वारा दोपहर 12 बजे मेरे पुत्र को शराब पीने घर में रखा अनाज बेचने से मना करने पर मेरे पुत्र द्वारा हम पति पत्नी हिरामन दामा उईके उम्र 62 साल , पत्नी भागीरथी हिरामन उईके दोनों निवासी ग्राम पंचायत मारुड पेलीपार खेत के कोटे में काम करते वक्त पुत्र द्वारा लाठी डंडे से हमला किया गया। हमले से मुझे सिर हाथ पैर कमर में चोटे आई है। एवं मेरी पत्नी भागीरथी उईके उम्र 58 साल कमर में लाठी डंडे से हमले से पत्नी गहरी अंदरूनी चोटे आई है। दोनों पति पत्नी को बहु द्वारा पांढुर्णा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया डॉ के निगरानी में दोनों घायलों का ईलाज चल रहा है। घटना के संबंध में पिता हिरामन उईके द्वारा पुलिस विभाग को घटना की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। पुत्र द्वारा माता पिता के साथ लाठी डंडे से किए हमले के घटना की पुलिस विभाग ने जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। हमले में घायल पति पत्नी का ईलाज सिविल अस्पताल में चल रहा है।









