प्रशासन ने स्कूल का बदला टाईमिंग तो ऑटो रहे बंद पारडी मार्ग पर वाहनों लगा लंबा जाम स्कूल छात्र अभिभावक किसान राहगीर घंटों जाम से रहे परेशान, अभिभावकों ने प्रशासन से सुचारू व्यवस्था बनाने की उठाई मांग ग्राम पंचायत खैरापैका पंचायत सचिव द्वारा साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था एवं पंचायत संबंधी कार्यों में लापरवाही बरतने तथा नियमित रूप से पंचायत में उपस्थित नहीं होने ग्रामीणों ने जनसुनवाई में कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ से शिकायत अधिकारियों को जांच के दिए दिशा निर्देश प्रधानमंत्री आवास योजना संबंधी शिकायत, जांच में पाई गई , निराधार, जनपद पंचायत पांढुर्णा मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय प्रकाश ठाकुर मार्गदर्शन में संयुक्त जांच दल ने की जांच पड़ताल सीएम डॉ. यादव ने हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर किए 311 करोड़, कहा- सेवा ही हमारा धर्म , सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि खातों में ट्रांसफर , महिलाओं को मिले प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के रुपये , गरीब-युवा-नारी शक्ति-किसानों के लिए हो रहे ऐतिहासिक काम पांढुर्णा जिले के नागरिको की सुविधा यातायात व्यवस्था सुचारू संचालन को दृष्टिगत रखते कलेक्टर ने अशासकीय विद्यालयों के संचालन समय में किया परिवर्तन, 10 अगस्त से नई समय-सारणी लागू, दो पालियों में संचालित विद्यालयों के लिए किया आदेश जारी श्री सिद्धि विनायक गणेश मन्दिर के शेष निर्माण कार्य कराने बाबद समाजसेवी गणेश बापू बालपांडे द्वारा 2 लाख 51 हज़ार रुपये राशी का चेक करेंगे भेंट (की घोषणा) , मंदिर समिति भेंट राशी से मार्ग पर स्वागत द्वार, मन्दिर परिसर में टाइल्स, परिसर को सुरक्षित करने स्टील बाउंड्री वॉल, मन्दिर में पीतल की चरण पादुका मूर्ति के ऊपर पीतल का बड़ा छत्र, आदि अन्य निर्माण कार्य किए जाएंगे

पांढुर्णा से श्री धूनीवाले दादाजी भक्तगण दादा धाम एक्सप्रेस ट्रेन शुरू करने मांग को लेकर नंगे पांव 360 किलोमीटर पदयात्रा कर खंडवा धाम जाएंगे श्रद्धालु , निशान पदयात्रा से गुरु चरणों में लगेगी अर्जी

*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*

( आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें.6262250843 )

पांढुर्णा। गुरु पूर्णिमा उत्सव के अवसर पर वर्ष 1954 से लगातार पांढुर्णा से परमहंस श्री श्री 1008 श्री धूनीवाले श्री दादाजी महाराज के समाधि स्थल खंडवा धाम तक परंपरागत निशान पदयात्रा निकाली जा रही है। श्रद्धालु नंगे पांव लगभग 360 किलोमीटर की यात्रा करते हुए “भजलो दादाजी का नाम, भजलो हरिहर जी का नाम” का संकीर्तन करते हुए गुरु चरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित करते हैं। इस वर्ष भी पांढुर्णा के दादाजी भक्त मनोज गुडधे गुरु पूर्णिमा पर निशान पदयात्रा करते हुए खंडवा धाम पहुंचेंगे और परमहंस श्री धूनीवाले दादाजी महाराज के चरणों में निशान अर्पित कर दादा धाम एक्सप्रेस को पुनः प्रारंभ कराने की अर्जी लगाएंगे।

भक्तों की वर्षों पुरानी मांग पर शुरू हुई थी दादा धाम एक्सप्रेस:-

नागपुर, पांढुर्णा, सौसर, मुलताई, बैतूल, हरदा एवं हरसूद सहित पूरे क्षेत्र के श्रद्धालुओं की लंबे समय से चली आ रही मांग पर पटेल सेवा समिति खंडवा के श्रद्धेय श्री कोमल भाऊ आखरे के प्रयास तथा तत्कालीन केंद्रीय मंत्री कमलनाथ के आग्रह से भारतीय रेलवे ने 18 जनवरी 2011 को दादा धाम एक्सप्रेस (अप 22112 एवं डाउन 22111) का शुभारंभ किया था। पांढुर्णा रेलवे स्टेशन पर इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया था। यह ट्रेन नागपुर से भुसावल वाया इटारसी होते हुए खंडवा तक चलती थी और श्रद्धालुओं को बिना ट्रेन बदले सीधे परमहंस धूनीवाले श्री दादाजी महाराज के समाधि स्थल तक पहुंचने की सुविधा उपलब्ध कराती थी। इस कारण यह ट्रेन श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण और लोकप्रिय रेल सेवा बन गई थी।

दादा धाम एक्सप्रेस शुरू होने की खुशी में 2011 में निकाली थी निशान पदयात्रा:-

दादा धाम एक्सप्रेस के शुभारंभ की खुशी में दादाजी भक्त मनोज गुडधे ने गुरु पूर्णिमा उत्सव वर्ष 2011 में पांढुर्णा से खंडवा स्थित धूनीवाले श्री दादाजी महाराज धाम तक लगभग 360 किलोमीटर की नंगे पांव निशान पदयात्रा निकाली थी। उन्होंने पदयात्रा पूर्ण कर गुरु चरणों में निशान अर्पित करते हुए दादा धाम एक्सप्रेस के सफल संचालन के लिए कृतज्ञता व्यक्त की थी। अब 15 वर्ष बाद वे एक बार फिर उसी आस्था और संकल्प के साथ निशान पदयात्रा कर रहे , लेकिन इस बार उद्देश्य बंद पड़ी दादा धाम एक्सप्रेस को पुनः प्रारंभ कराने की प्रार्थना करना है।

कोरोना काल में बंद हुई, छह वर्ष बाद भी नहीं हुई बहाल:-

सप्ताह में तीन दिन संचालित होने वाली दादा धाम एक्सप्रेस का संचालन वर्ष 2020 में कोरोना महामारी के दौरान बंद कर दिया गया था। छह वर्ष बीत जाने के बावजूद यह रेल सेवा आज तक पुनः प्रारंभ नहीं हो सकी है। इस दौरान स्थानीय नागरिकों, सामाजिक संगठनों एवं दादाजी भक्तों द्वारा कई बार रेल मंत्रालय को ज्ञापन सौंपे गए। पांढुर्णा में श्रद्धालुओं ने लगभग दो माह तक क्रमिक धरना भी दिया, लेकिन अब तक रेलवे की ओर से कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया।

संकल्प पत्र में किया गया था ट्रेन शुरू कराने का वादा :-

लोकसभा चुनाव से पूर्व छिंदवाड़ा-पांढुर्णा के सांसद विवेक बंटी साहू ने अपने संकल्प पत्र में दादा धाम एक्सप्रेस को पुनः प्रारंभ कराने का वादा किया था। स्वयं धूनीवाले श्री दादाजी महाराज के परम भक्त माने जाने वाले सांसद ने वर्ष 2025 की गुरु पूर्णिमा पर्व पर छिंदवाड़ा से खंडवा तक पदयात्रा भी की थी। ऐसे में क्षेत्र के श्रद्धालुओं को अब भी उम्मीद है कि उनके प्रयासों से यह बहुप्रतीक्षित रेल सेवा शीघ्र पुनः शुरू होगी।

हजारों श्रद्धालुओं के लिए जीवनरेखा थी दादा धाम एक्सप्रेस:-

गुरु पूर्णिमा सहित विभिन्न धार्मिक अवसरों पर हजारों श्रद्धालु खंडवा स्थित धूनीवाले श्री दादाजी महाराज धाम के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। क्षेत्र के अनेक बुजुर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर श्रद्धालु इटारसी में ट्रेन बदलने में असमर्थ रहते हैं। कई यात्रियों को गलत ट्रेन में बैठ जाने या अतिरिक्त खर्च उठाने का भी भय बना रहता है। ऐसे में दादा धाम एक्सप्रेस उनके लिए सबसे सुविधाजनक साधन थी। श्रद्धालुओं का कहना है कि इस ट्रेन के पुनः संचालन से हजारों भक्तों को सीधी, सुरक्षित और सरल यात्रा की सुविधा फिर से मिल सकेगी।

गुरु चरणों में रखी जाएगी हजारों श्रद्धालुओं की सामूहिक मांग:-

इस वर्ष मनोज गुडधे द्वारा निकाली जा रही निशान पदयात्रा केवल व्यक्तिगत आस्था का प्रतीक नहीं होगी, बल्कि पूरे क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं की उस सामूहिक भावना का प्रतिनिधित्व करेगी, जिसमें वे श्री श्री 1008 श्री धूनीवाले श्री दादाजी महाराज के चरणों में निशान अर्पित कर दादा धाम एक्सप्रेस को शीघ्र पुनः प्रारंभ किए जाने की प्रार्थना करेंगे। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि गुरु महाराज की कृपा से उनकी वर्षों पुरानी यह मांग अवश्य पूरी होगी और दादा धाम एक्सप्रेस एक बार फिर श्रद्धालुओं की सेवा में पटरी पर दौड़ती नजर आएगी।

निशान पदयात्रा में शामिल होगा जत्था:-

इस निशान पदयात्रा के जत्थे में नर्मदा परिक्रमावासी शंकर महाराज, बालकृष्णा (मामा) पराड़कर,दिनेश बोकडे, शशिकांत अम्बुलकर, किशोर भाइक,उमेश बरगट, विवेक चऊत्रे, चेतन हेड़ाऊ, विवेक मानकर, रवी खोड़े,जितेंद्र काकड़े, शुभम खरवड़े, कुणाल पालीवाल, टिंकू बोबडे, जीतू गिरडकर, संदीप डहारे, आदि भक्त पदयात्रा में शामिल होंगे।

Leave a Comment

और पढ़ें

प्रशासन ने स्कूल का बदला टाईमिंग तो ऑटो रहे बंद पारडी मार्ग पर वाहनों लगा लंबा जाम स्कूल छात्र अभिभावक किसान राहगीर घंटों जाम से रहे परेशान, अभिभावकों ने प्रशासन से सुचारू व्यवस्था बनाने की उठाई मांग

ग्राम पंचायत खैरापैका पंचायत सचिव द्वारा साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था एवं पंचायत संबंधी कार्यों में लापरवाही बरतने तथा नियमित रूप से पंचायत में उपस्थित नहीं होने ग्रामीणों ने जनसुनवाई में कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ से शिकायत अधिकारियों को जांच के दिए दिशा निर्देश

सीएम डॉ. यादव ने हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर किए 311 करोड़, कहा- सेवा ही हमारा धर्म , सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि खातों में ट्रांसफर , महिलाओं को मिले प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के रुपये , गरीब-युवा-नारी शक्ति-किसानों के लिए हो रहे ऐतिहासिक काम

पांढुर्णा जिले के नागरिको की सुविधा यातायात व्यवस्था सुचारू संचालन को दृष्टिगत रखते कलेक्टर ने अशासकीय विद्यालयों के संचालन समय में किया परिवर्तन, 10 अगस्त से नई समय-सारणी लागू, दो पालियों में संचालित विद्यालयों के लिए किया आदेश जारी

श्री सिद्धि विनायक गणेश मन्दिर के शेष निर्माण कार्य कराने बाबद समाजसेवी गणेश बापू बालपांडे द्वारा 2 लाख 51 हज़ार रुपये राशी का चेक करेंगे भेंट (की घोषणा) , मंदिर समिति भेंट राशी से मार्ग पर स्वागत द्वार, मन्दिर परिसर में टाइल्स, परिसर को सुरक्षित करने स्टील बाउंड्री वॉल, मन्दिर में पीतल की चरण पादुका मूर्ति के ऊपर पीतल का बड़ा छत्र, आदि अन्य निर्माण कार्य किए जाएंगे

विश्व आदिवासी दिवस पर्व पर शहर में निकली विशाल भव्य रैली पारंपरिक वेशभूषा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस , जय सेवा’ और जय फड़ापेन, ‘जय आदिवासी’ नारों से गुंज उठा पूरा शहर , आयोजन ने जिले में आपसी भाईचारे, सांस्कृतिक धरोहर और सामाजिक एकता का दिया संदेश।