*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*
( आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें.6262250843 )

पांढुर्णा सेना भर्ती कार्यालय भोपाल द्वारा 28 जुलाई से 08 अगस्त 2026 तक अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स भोपाल में सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा।
इस रैली में मध्य प्रदेश के 15 जिलों – अशोकनगर, भोपाल, बैतूल, छिंदवाड़ा, दमोह, गुना, हरदा, पांढुर्णा, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, पन्ना, रायसेन, राजगढ़, सीहोर और विदिशा के पुरुष उम्मीदवार अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर तकनीकी और अग्निवीर ट्रेड्समैन 8वीं व 10वीं पास पदों के लिए भाग ले सकेंगे। साथ ही मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के लिए धर्म गुरु और एजुकेशन हवलदार की भर्ती रैली भी आयोजित होगी।
सेना द्वारा 01 जून से 12 जून 2026 तक ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) आयोजित की गई थी। इसका परिणाम 12 जुलाई 2026 को http://www.joinindianarmy.nic.in पर अपलोड कर दिया गया है। ऑनलाइन परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवार अब शारीरिक दक्षता सहित अन्य भर्ती प्रक्रियाओं में हिस्सा ले सकेंगे।
रैली में शामिल होने वाले योग्य अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र 13 जुलाई 2026 को उनके ई-मेल पर भेजे जाएंगे। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र पर अंकित तिथि और समय के अनुसार रैली स्थल पर पहुंचना होगा।
भर्ती में भाग लेने के लिए प्रवेश पत्र, सभी दस्तावेज, आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर और इंटरनेट कनेक्शन वाला स्मार्ट मोबाइल फोन साथ लाना अनिवार्य है।









