*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा *
( आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें.6262250843 )

पांढुर्णा जिला पुलिस अधीक्षक प्रकाश परिहार द्वारा आदेश जारी किए गए इस संबंध सूत्रों एवं जानकारों मिली जानकारी मुताबिक पुलिस थाना पांढुर्णा के दो पदोन्नत प्रधान आरक्षक अशोक हरसुले एवं गजेन्द्र रघुवंशी का आज सोमवार को एसडीओपी बृजेश भार्गव तथा थाना प्रभारी द्वारा प्रधान आरक्षक का फिता लगाया ।
इस संबंध में विभागीय सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार मध्य प्रदेश सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 30 जुन 2026 के माध्यम से मध्य प्रदेश लोक सेवा पदोन्नति नियम 2025 के अंतर्गत पदोन्नति की प्रक्रिया प्रारंभ करने के संबंध में विधिक परामर्श अनुसार आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है। इसी आदेश के परिपालन में पांढुरना जिला पुलिस अधीक्षक प्रकाश चंद्र परिहार द्वारा बीते 11 जुलाई 2026 जिले के 13 लोक सेवकों (आरक्षकों ) को प्रधान आरक्षक के उच्च पद पर पदोन्नत कर प्रधान आरक्षक के रूप में तैनात करने के आदेश जारी किए गए ।
पांढुरना नगर जिला मुख्यालय के पुलिस थाने में पदस्थ आरक्षक अशोक हरसुले तथा गजेंद्र रघुवंशी के पदोन्नत होकर प्रधान आरक्षक बनने पर आज सोमवार को स्थानीय एसडीओपी कार्यालय में एक सादा किन्तु गरीमामयी कार्यक्रम आयोजित कर इन उक्त दोनों पदोन्नत प्रधान आरक्षकों को एसडीओपी बृजेश भार्गव तथा थाना प्रभारी द्वारा फिता लगाते हुए अशोक हरसुले तथा गजेंद्र रघुवंशी को प्रधान आरक्षक नियुक्ति किया है। इस संबंध में पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी मुताबिक वर्तमान में यह दोनों ही पांढुरना पुलिस थाने में ही प्रधान आरक्षक की सेवाएं देंगे । पांढुर्णा पुलिस विभागीय अधिकारी पुलिस स्टॉप द्वारा दोनों पदोन्नत प्रधान आरक्षकों को उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गई।









