*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*
( आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें.6262250843 )

*पांढुर्णा छिन्दवाड़ा सांसद बंटी विवेक साहू ने अपने दृढ़ संकल्प के साथ में छिंदवाड़ा से मैहर तक की 375 किमी की धार्मिक पदयात्रा पुरी कर ली है। सांसद आज 14 जुलाई को मैहर के माँ शारदा के पावन दर्शन एवं विधिवत पूजा-अर्चना करते हुए माथा टेककर अपने संसदीय क्षेत्र, प्रदेश और समस्त देशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की मंगलकामना और अच्छी बारिश की प्रार्थना भी करेंगे। सांसद बंटी विवेक साहू की छिंदवाड़ा से 1 जुलाई से प्रारंभ हुई आस्था, श्रद्धा और जनसेवा की यह छिंदवाड़ा से मैहर तक की धार्मिक पदयात्रा अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुकी है। सांसद बंटी विवेक साहू का पदयात्रा के मार्ग में मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी, मैहर नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती गीता संतोष सोनी, मैहर के भाजपा मंडल अध्यक्षों सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं आमजनों ने भव्य स्वागत और अभिनंदन भी किया।
उल्लेखनीय है कि सांसद बंटी विवेक साहू ने पिछले 13 दिनों में छिंदवाड़ा से मैहर तक पैदल चलकर अपनी धार्मिक पदयात्रा पुरी की है। इस दौरान उन्होंने 13 जुलाई की देर शाम तक छिन्दवाड़ा, सिवनी, जबलपुर और कटनी होते हुए मैहर में प्रवेष कर लिया है। पदयात्रा के अंतिम दिन सांसद बंटी विवेक साहू ने सभी पदयात्रियों को मां शारदा की फोटो देकर और चुनरी उड़ाकर सम्मान भी किया। सांसद बंटी विवेक साहू और सैकड़ों पदयात्री धार्मिक पदयात्रा के अंतिम दिन 13 जुलाई की देर शाम मैहर पहंुच गए है। धार्मिक यात्रा के दौरान जैसे.जैसे मैहर में स्थित मां शारदा धाम नजदीक आता जा रहा था वैसे.वैसे सांसद बंटी विवेक साहू सहित सैकड़ों पदयात्रियों के हौसले और भी बुलंद होते जा रहे थे। पदयात्रा के दौरान सांसद बंटी विवेक साहू का भव्य स्वागत और अभिनंदन करने के लिए छिंदवाड़ा व पांढंुर्ना सहित अन्य स्थानों से हजारों लोग पहुंचे हुए थे।
*तमाम प्राकृतिक और शारीरिक कठिनाईयों के बीच भी जारी रही पदयात्रा*
विदित हो कि बारिश के मौसम में तमाम प्राकृतिक और शारीरिक कठिनाईयों के बीच भी सांसद बंटी विवेक साहू अपने सैकड़ों पदयात्रियों के साथ में निरंतर पदयात्रा कर रहे। इस दौरान छिन्दवाड़ा, सिवनी, जबलपुर एवं कटनी में सांसदों, विधायकों, महापौरों सहित भारतीय जनता पार्टी के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारियों, समाजसेवियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं आमजनों ने सांसद बंटी विवेक साहू का भव्य स्वागत व अभिनंदन किया और पदयात्रा में शामिल हुए।
*आज सांसद मां शारदा धाम में टेकेंगे माथा*
सांसद बंटी विवेक साहू की 14 दिवसीय धार्मिक पदयात्रा छिंदवाड़ा, सिवनी, जबलपुर और कटनी के बाद अब मैहर गई है। सांसद बंटी विवेक साहू आज 14 जुलाई को मैहर के माँ शारदा के पावन दर्शन एवं विधिवत पूजा-अर्चना करते हुए माथा टेककर अपने संसदीय क्षेत्र, प्रदेश और समस्त देशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की मंगलकामना और अच्छी बारिश की प्रार्थना भी करेंगे। 14 दिवसीय धार्मिक पदयात्रा के दौरान सांसद बंटी विवेक साहू प्रतिदिन सुबह और देर शाम को पदयात्रा की सफलता की कामना के साथ में मां शारदा की पूजा अर्चना व आरती के साथ धार्मिक पदयात्रा की शुरूआत और संपन्न करते थे। इस दौरान वे पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पदयात्रा के मार्ग में विभिन्न स्थानों वनविभाग एवं आमजनों के सहयोग से पौधे रोपित भी करते रहे।









