*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*
( आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें.6262250843 )

पांढुर्णा नागपुर भोपाल मार्ग पर सोमवार की सुबह ग्राम हिवरा सड़क मार्ग किनारे खड़े क्लोजर वाहन को अचानक पार्सल वाहन द्वारा भिड़ंत होने के हादसे की जानकारी सामने आई है। सड़क हादसे में वाहन चालक घायल हो गया। खड़े वाहन को पार्सल वाहन टकराने से वाहन भी क्षतिग्रस्त होना बताया जा रहा। सड़क हादसे की जानकारी पुलिस डॉयल नंबर 112 की टीम को मिलने पर घटना स्थल तुरंत पहुंचकर घायल को सिविल अस्पताल पहुचाया। सड़क हादसे में चालक सिर में गंभीर चोट आई जिसका सिविल अस्पताल डॉ द्वारा उपचार कराया गया। सड़क हादसे के बाद डॉयल नंबर 112 ड्यूटी पर तैनात आरक्षक रविंद्र एवं वाहन चालक अजय तायवाडे ने सड़क पर लगा जाम यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाया गया। हादसे के संबंध सूत्रों से जानकारों से मिली जानकारी मुताबिक पार्सल कंटेनर भोपाल से नागपुर की ओर जा रहा था की अचानक हिवरा हाईवे पर सड़क किनारे खड़े क्रूजर वाहन से जा टकरा। सड़क हादसे के संबंध पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।









