*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*
( आपके आस पास क्षेत्र में खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें. 6262250843 )

पांढुर्णा सिवनी निवासी महिला वंदना पति शकर पराड़कर उम्र लगभग 55 साल रविवार रात घर से अचानक लापता होने की बात सामने आई। महिला परिजनों को सुबह भी घर पर नहीं आने पर परिजनों द्वारा आस पड़ोस रिश्तेदार से पूछताछ की फिर भी कोई जानकारी सामने नहीं आने पर महिला परिजनों द्वारा अपने खेत में एवं आस खेत में पूछताछ छानबीन शुरू की। परिजनों को छानबीन में किसान किरण पराड़कर खेत में महिला की चप्पल कुएं में तैरती हुई देखी गई। परिजनों एवं आस पड़ोस किसानों ने शव कुआं में होंने की संभावना जताई एवं पुलिस को जानकारी दी पुलिस ने बृज़र्ग महिला का शव को ग्रामीणों की मददत से कुएं से बाहर निकाला गया एवं शव को पोस्टमार्टम कराने पांढुर्णा सिविल अस्पताल भेज दिया। सिविल अस्पताल डॉ द्वारा बृज़र्ग महिला का शव का पोस्टमार्टम कराने उपरांत परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस विभाग द्वारा हादसे की हर पहलू से जांच पड़ताल में जुटी हुई हैं।









