बेरडी में 100 वर्षों से अधिक पुरानी अखंड हरिनाम सप्ताह की परंपरा का होगा भव्य समापन, दही-लाही महाप्रसाद एवं महाकाले के कीर्तन में डेढ़ लाख तक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना, कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के नेतृत्व में जिला प्रशासन ने की व्यापक व्यवस्थाएं, वारकरी संप्रदाय की समृद्ध परंपरा, महाराष्ट्रीयन संस्कृति और सामाजिक समरसता का अनुपम संगम है बेरडी का पंढरीनाथ मंदिर सप्ताह पांढुर्णा जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था के संबंध में दिए आवश्यक निर्देश, चिन्हित अपराधियों के विरुद्ध सख्त कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश : कलेक्टर श्री वशिष्ठ रामलीला मैदान, नई दिल्ली में आयोजित होने वाले देशव्यापी “वोट चोरों से देश बचाओ अभियान” की तैयारियों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने महत्वपूर्ण बैठक की आयोजित।, इस बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC), नई दिल्ली द्वारा नवनियुक्त पर्यवेक्षक श्री बिमल शाह जी (गुजरात) विशेष रूप से उपस्थित रहे।, नई दिल्ली में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी रूपरेखा उद्देश्य सभी पदाधिकारियों से अभियान की सफलता हेतु सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी बिक्री पर रोकथाम तथा अवैध तंबाकू के विक्रय एवं जुआ पर करें सख्त कार्यवाही, एनकॉर्ड समिति की बैठक में संबंधित विभागों को समन्वय करने दिए निर्देश  हिट एंड रन, अवैध कॉलोनियों, विस्फोटक सामग्री एवं पटाखा गोदामों के नियमित निरीक्षण तथा सुरक्षा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा बैठक में कलेक्टर ने की समीक्षा निराकरण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश महात्मा फुले जी की 200जंयती पर छिंदवाडा शहर पवार टी हाउस के पास महात्मा फुले चौक आंबटन एवं प्रवेश द्वार बनाने निगम आयुक्त के महात्मा फुले शिक्षण समिति ने सौंपा ज्ञापन रखी मांग, नगर निगम में प्रस्ताव रखकर महात्मा ज्योतिबा फुले जंयती पर प्रवेश द्वार लगाने दिया आश्वासन

दादा धाम एक्सप्रेस की अर्जी लेकर पांढुर्णा से निकली निशान पदयात्रा 10 दिनों में खंडवा धाम पहुंचा निशान यात्रा का जत्था, 28 जुलाई को खंडवा के धर्मशाला से निकलेगी खंडवा श्री धूनीवाले दादाजी दरबार के लिए विशाल निशान यात्रा , पांढुर्णा से 19 श्रद्धालुओं ने नंगे पांव तय की यात्रा , श्री धूनीवाले दादाजी के चरणों में पुनः दादा धाम एक्सप्रेस ट्रेन शुरू करने की श्री दादाजी भक्त लगाएंगे अर्जी

*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*

( आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें.6262250843 )

पांढुर्णा। कोरोना काल में बंद हुई दादा धाम एक्सप्रेस को पुनः प्रारंभ कराने की मांग अब श्रद्धा और जनआस्था का स्वरूप ले चुकी है। इसी उद्देश्य को लेकर पांढुर्णा के 19 श्रद्धालुओं का निशान पदयात्रा दल 10 दिनों की कठिन पैदल यात्रा पूरी कर सोमवार को खंडवा धाम पहुंच गया। श्रद्धालुओं ने प्रतिदिन लगभग 30 से 35 किलोमीटर नंगे पांव चलकर “भजलो दादाजी का नाम, भजलो हरीहर जी का नाम” का अखंड जाप करते हुए यह यात्रा पूरी की।

श्रद्धालुओं का कहना है कि वर्ष 2019 से बंद पड़ी दादा धाम एक्सप्रेस के कारण दादाजी महाराज के दर्शन के लिए जाने वाले हजारों भक्तों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ट्रेन बंद होने से यात्रियों को इटारसी में ट्रेन बदलनी पड़ती है, जिससे समय और धन दोनों की हानि होती है। विशेष रूप से बुजुर्ग श्रद्धालुओं को सही ट्रेन की जानकारी नहीं होने के कारण यात्रा करना कठिन हो जाता है और कई भक्त गुरु धाम पहुंच ही नहीं पाते।

दादा धाम एक्सप्रेस को पुनः प्रारंभ कराने की मांग को लेकर पूर्व में राज्य सरकार, केंद्र सरकार, रेल मंत्रालय, राष्ट्रपति एवं राज्यपाल को हजारों श्रद्धालुओं द्वारा ज्ञापन और अर्जी भेजी जा चुकी है। लोकसभा चुनाव के दौरान सांसद विवेक बंटी साहू ने भी अपने संकल्प पत्र में दादा धाम एक्सप्रेस को पुनः शुरू कराने का उल्लेख किया था, लेकिन तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी ट्रेन का संचालन शुरू नहीं हो सका।

इसी के चलते गुरु पूर्णिमा महोत्सव से 10 दिन पूर्व पांढुर्णा में निशान पूजन के साथ 19 श्रद्धालुओं का जत्था खंडवा धाम के लिए रवाना हुआ था। सोमवार को यह जत्था खंडवा रेलवे स्टेशन के समीप स्थित पार्वती बाई धर्मशाला पहुंचा, जहां अन्य स्थानों से आए निशान यात्रियों के साथ उनका स्वागत किया गया।

28 जुलाई को निकलेगी विशाल निशान यात्रा

गुरु पूर्णिमा महोत्सव के अवसर पर 28 जुलाई को प्रातः पार्वती बाई धर्मशाला से विशाल निशान यात्रा निकाली जाएगी। ढोल-नगाड़ों, भजन-कीर्तन, गुलाल की बौछार और “भजलो दादाजी का नाम, भजलो हरीहर जी का नाम” के जयघोष के साथ यह यात्रा खंडवा नगर का भ्रमण करते हुए श्री दादाजी दरबार पहुंचेगी। इस दौरान पांढुर्णा की प्रसिद्ध सुनील बैंड पार्टी भी विशेष दादा धाम धुनों की प्रस्तुति देगी।

यात्रा के समापन पर श्रद्धालु श्री केशवानंद, श्री धुनिवाले श्री दादाजी एवं श्री हरीहर भोले भगवान के चरणों में निशान अर्पित कर दादा धाम एक्सप्रेस को श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुगम दर्शन हेतु शीघ्र पुनः प्रारंभ कराने की अर्जी समर्पित करेंगे।

Leave a Comment

और पढ़ें

बेरडी में 100 वर्षों से अधिक पुरानी अखंड हरिनाम सप्ताह की परंपरा का होगा भव्य समापन, दही-लाही महाप्रसाद एवं महाकाले के कीर्तन में डेढ़ लाख तक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना, कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के नेतृत्व में जिला प्रशासन ने की व्यापक व्यवस्थाएं, वारकरी संप्रदाय की समृद्ध परंपरा, महाराष्ट्रीयन संस्कृति और सामाजिक समरसता का अनुपम संगम है बेरडी का पंढरीनाथ मंदिर सप्ताह

रामलीला मैदान, नई दिल्ली में आयोजित होने वाले देशव्यापी “वोट चोरों से देश बचाओ अभियान” की तैयारियों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने महत्वपूर्ण बैठक की आयोजित।, इस बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC), नई दिल्ली द्वारा नवनियुक्त पर्यवेक्षक श्री बिमल शाह जी (गुजरात) विशेष रूप से उपस्थित रहे।, नई दिल्ली में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी रूपरेखा उद्देश्य सभी पदाधिकारियों से अभियान की सफलता हेतु सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

हिट एंड रन, अवैध कॉलोनियों, विस्फोटक सामग्री एवं पटाखा गोदामों के नियमित निरीक्षण तथा सुरक्षा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा बैठक में कलेक्टर ने की समीक्षा निराकरण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

महात्मा फुले जी की 200जंयती पर छिंदवाडा शहर पवार टी हाउस के पास महात्मा फुले चौक आंबटन एवं प्रवेश द्वार बनाने निगम आयुक्त के महात्मा फुले शिक्षण समिति ने सौंपा ज्ञापन रखी मांग, नगर निगम में प्रस्ताव रखकर महात्मा ज्योतिबा फुले जंयती पर प्रवेश द्वार लगाने दिया आश्वासन

महात्मा फुले जी की 200जंयती पर छिंदवाडा शहर पवार टी हाउस के पास महात्मा फुले चौक आंबटन एवं प्रवेश द्वार बनाने निगम आयुक्त के महात्मा फुले शिक्षण समिति ने सौंपा ज्ञापन रखी मांग, नगर निगम में प्रस्ताव रखकर महात्मा ज्योतिबा फुले जंयती पर प्रवेश द्वार लगाने दिया आश्वासन

महात्मा फुले जी की 200जंयती पर छिंदवाडा शहर पवार टी हाउस के पास महात्मा फुले चौक आंबटन एवं प्रवेश द्वार बनाने निगम आयुक्त के महात्मा फुले शिक्षण समिति ने सौंपा ज्ञापन रखी मांग, नगर निगम में प्रस्ताव रखकर महात्मा ज्योतिबा फुले जंयती पर प्रवेश द्वार लगाने दिया आश्वासन

सौसर की बेटी अदिति डवले ने फोरेंसिक साइंस में हासिल किया गोल्ड मेडल भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप मोहोड ने दी बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।, अदिति ने ओरिएंटल यूनिवर्सिटी, इंदौर में एमएससी (फोरेंसिक साइंस) की परीक्षा में विश्वविद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल हासिल किया। सौसर नगर सहित पूरे पांढुर्णा जिले में हर्ष और गौरव का वातावरण है।

पांढुरना ग्राम सिवनी के लाल श्रावण चांदेकर बने CISF में इंस्पेक्टर, प्रधानमंत्री की सुरक्षा SPG में निभा चुके अहम् जिम्मेदारी एवं RSS प्रमुख सर संघचालक के भी रह चुके हैं PSO , वर्ष 2010 में CISF में उप निरीक्षक के पद पर अपनी सेवा शुरू की थी। छोटे से कस्बे से निकलकर केंद्रीय सुरक्षा बल में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाना युवाओं के लिए मार्गदर्शक एवम् प्रेरणादायक l