प्रशासन ने स्कूल का बदला टाईमिंग तो ऑटो रहे बंद पारडी मार्ग पर वाहनों लगा लंबा जाम स्कूल छात्र अभिभावक किसान राहगीर घंटों जाम से रहे परेशान, अभिभावकों ने प्रशासन से सुचारू व्यवस्था बनाने की उठाई मांग ग्राम पंचायत खैरापैका पंचायत सचिव द्वारा साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था एवं पंचायत संबंधी कार्यों में लापरवाही बरतने तथा नियमित रूप से पंचायत में उपस्थित नहीं होने ग्रामीणों ने जनसुनवाई में कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ से शिकायत अधिकारियों को जांच के दिए दिशा निर्देश प्रधानमंत्री आवास योजना संबंधी शिकायत, जांच में पाई गई , निराधार, जनपद पंचायत पांढुर्णा मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय प्रकाश ठाकुर मार्गदर्शन में संयुक्त जांच दल ने की जांच पड़ताल सीएम डॉ. यादव ने हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर किए 311 करोड़, कहा- सेवा ही हमारा धर्म , सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि खातों में ट्रांसफर , महिलाओं को मिले प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के रुपये , गरीब-युवा-नारी शक्ति-किसानों के लिए हो रहे ऐतिहासिक काम पांढुर्णा जिले के नागरिको की सुविधा यातायात व्यवस्था सुचारू संचालन को दृष्टिगत रखते कलेक्टर ने अशासकीय विद्यालयों के संचालन समय में किया परिवर्तन, 10 अगस्त से नई समय-सारणी लागू, दो पालियों में संचालित विद्यालयों के लिए किया आदेश जारी श्री सिद्धि विनायक गणेश मन्दिर के शेष निर्माण कार्य कराने बाबद समाजसेवी गणेश बापू बालपांडे द्वारा 2 लाख 51 हज़ार रुपये राशी का चेक करेंगे भेंट (की घोषणा) , मंदिर समिति भेंट राशी से मार्ग पर स्वागत द्वार, मन्दिर परिसर में टाइल्स, परिसर को सुरक्षित करने स्टील बाउंड्री वॉल, मन्दिर में पीतल की चरण पादुका मूर्ति के ऊपर पीतल का बड़ा छत्र, आदि अन्य निर्माण कार्य किए जाएंगे

स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न , समारोह को गरिमामय, भव्य एवं सुव्यवस्थित बनाने विभागवार जिम्मेदारियां की निर्धारित , सभी व्यवस्थाएं समय-सीमा में पूर्ण करने तथा राष्ट्रीय ध्वज संहिता का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश

*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*

( आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें.6262250843 )

पांढुर्णा कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री नीरज कुमार वशिष्ठ की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वतंत्रता दिवस समारोह को गरिमामय, अनुशासित एवं भव्य स्वरूप में आयोजित करने के उद्देश्य से विभिन्न विभागों को दायित्व सौंपे गए तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में निर्णय लिया गया कि पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी 15 अगस्त को नगर पालिका ग्राउंड, पांढुर्णा में जिला स्तरीय मुख्य समारोह आयोजित किया जाएगा। सभी शासकीय कार्यालयों में प्रातः 7:30 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा, जबकि जिला कार्यालय में प्रातः 8:00 बजे ध्वजारोहण सम्पन्न होगा। इसके पश्चात सभी विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी निर्धारित समय पर मुख्य समारोह स्थल पर उपस्थित रहेंगे। कार्यालय प्रमुखों को अपने अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में सभी शैक्षणिक संस्थाओं के स्काउट-गाइड एवं एनसीसी कैडेट्स की सहभागिता सुनिश्चित करने, प्रभात मार्च के माध्यम से समारोह स्थल तक पहुंचने तथा विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में ध्वजारोहण के साथ राष्ट्रगान, सांस्कृतिक एवं खेल गतिविधियों के आयोजन के निर्देश दिए गए। साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम पूर्णतः देशभक्ति पर आधारित हों तथा कार्यक्रमों की अवधि निर्धारित समय के अनुरूप रखी जाए।

कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने राष्ट्रीय ध्वज संहिता का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि ध्वजारोहण एवं ध्वज अवतरण शासन द्वारा निर्धारित समयानुसार किया जाए। राष्ट्रीय सांस्कृतिक एवं खेल आयोजनों में केवल कागज से निर्मित राष्ट्रीय ध्वज का ही उपयोग किया जाए तथा कार्यक्रम समाप्ति के बाद ऐसे ध्वजों का सम्मानपूर्वक संग्रहण एवं उचित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में समारोह स्थल की समस्त व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। परेड मैदान की तैयारी, साफ-सफाई, समतलीकरण, मंच निर्माण, बैठक व्यवस्था, पेयजल, विद्युत, ध्वनि विस्तारक यंत्र, जनरेटर, बैरिकेडिंग, पार्किंग, प्रकाश व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा, एम्बुलेंस, अग्निशमन, यातायात नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था तथा विशिष्ट अतिथियों के स्वागत एवं बैठक व्यवस्था के संबंध में संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए गए।

बैठक में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, कारगिल एवं अन्य शहीद सैनिकों के परिजनों तथा लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानपूर्वक आमंत्रित कर समारोह में सम्मानित किए जाने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही राष्ट्रीय ध्वज, पुष्प सज्जा, स्वागत द्वार, सांस्कृतिक मंच एवं अन्य व्यवस्थाओं को आकर्षक एवं गरिमामय बनाने के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर ने विभागीय विकास कार्यों एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रदर्शित करने हेतु सभी विभागों को आकर्षक झांकियां तैयार करने के निर्देश दिए। झांकियों के माध्यम से जिले में संचालित नवाचारों, उपलब्धियों एवं विकास कार्यों को प्रदर्शित किया जाएगा। उत्कृष्ट झांकियों, परेड एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का मूल्यांकन कर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों एवं संस्थाओं को सम्मानित भी किया जाएगा।

बैठक में परेड रिहर्सल, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के चयन, आमंत्रण पत्रों के वितरण, पुरस्कार व्यवस्था, फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी, मीडिया समन्वय तथा कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु विभागवार जिम्मेदारियों का निर्धारण किया गया। साथ ही समारोह के दौरान कानून व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं आपातकालीन सेवाओं को पूरी तरह सक्रिय रखने के निर्देश भी दिए गए।

कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि उन्हें सौंपे गए दायित्वों का समयबद्ध, समन्वित एवं गुणवत्तापूर्ण निर्वहन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय गौरव एवं सम्मान का पर्व है। अतः सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए समारोह को गरिमामय, अनुशासित एवं सफल बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। साथ ही निर्धारित समय-सीमा में सभी तैयारियां पूर्ण कर अनुपालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।

बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री प्रकाश चंद्र परिहार, अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती ज्योति ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनकामना प्रसाद,सयुक्त कलेक्टर सुश्री मेघा शर्मा & सुश्री नेहा सोनी , एसडीएम पांढुर्ना श्रीमती अलका एक्का,प्रभारी तहसीलदार सुश्री प्रेक्षा पाठक,प्रभारी जनपद पंचायत सीईओ विनय प्रकाश ठाकुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे ।

Leave a Comment

और पढ़ें

प्रशासन ने स्कूल का बदला टाईमिंग तो ऑटो रहे बंद पारडी मार्ग पर वाहनों लगा लंबा जाम स्कूल छात्र अभिभावक किसान राहगीर घंटों जाम से रहे परेशान, अभिभावकों ने प्रशासन से सुचारू व्यवस्था बनाने की उठाई मांग

ग्राम पंचायत खैरापैका पंचायत सचिव द्वारा साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था एवं पंचायत संबंधी कार्यों में लापरवाही बरतने तथा नियमित रूप से पंचायत में उपस्थित नहीं होने ग्रामीणों ने जनसुनवाई में कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ से शिकायत अधिकारियों को जांच के दिए दिशा निर्देश

सीएम डॉ. यादव ने हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर किए 311 करोड़, कहा- सेवा ही हमारा धर्म , सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि खातों में ट्रांसफर , महिलाओं को मिले प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के रुपये , गरीब-युवा-नारी शक्ति-किसानों के लिए हो रहे ऐतिहासिक काम

पांढुर्णा जिले के नागरिको की सुविधा यातायात व्यवस्था सुचारू संचालन को दृष्टिगत रखते कलेक्टर ने अशासकीय विद्यालयों के संचालन समय में किया परिवर्तन, 10 अगस्त से नई समय-सारणी लागू, दो पालियों में संचालित विद्यालयों के लिए किया आदेश जारी

श्री सिद्धि विनायक गणेश मन्दिर के शेष निर्माण कार्य कराने बाबद समाजसेवी गणेश बापू बालपांडे द्वारा 2 लाख 51 हज़ार रुपये राशी का चेक करेंगे भेंट (की घोषणा) , मंदिर समिति भेंट राशी से मार्ग पर स्वागत द्वार, मन्दिर परिसर में टाइल्स, परिसर को सुरक्षित करने स्टील बाउंड्री वॉल, मन्दिर में पीतल की चरण पादुका मूर्ति के ऊपर पीतल का बड़ा छत्र, आदि अन्य निर्माण कार्य किए जाएंगे

विश्व आदिवासी दिवस पर्व पर शहर में निकली विशाल भव्य रैली पारंपरिक वेशभूषा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस , जय सेवा’ और जय फड़ापेन, ‘जय आदिवासी’ नारों से गुंज उठा पूरा शहर , आयोजन ने जिले में आपसी भाईचारे, सांस्कृतिक धरोहर और सामाजिक एकता का दिया संदेश।