प्रशासन ने स्कूल का बदला टाईमिंग तो ऑटो रहे बंद पारडी मार्ग पर वाहनों लगा लंबा जाम स्कूल छात्र अभिभावक किसान राहगीर घंटों जाम से रहे परेशान, अभिभावकों ने प्रशासन से सुचारू व्यवस्था बनाने की उठाई मांग ग्राम पंचायत खैरापैका पंचायत सचिव द्वारा साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था एवं पंचायत संबंधी कार्यों में लापरवाही बरतने तथा नियमित रूप से पंचायत में उपस्थित नहीं होने ग्रामीणों ने जनसुनवाई में कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ से शिकायत अधिकारियों को जांच के दिए दिशा निर्देश प्रधानमंत्री आवास योजना संबंधी शिकायत, जांच में पाई गई , निराधार, जनपद पंचायत पांढुर्णा मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय प्रकाश ठाकुर मार्गदर्शन में संयुक्त जांच दल ने की जांच पड़ताल सीएम डॉ. यादव ने हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर किए 311 करोड़, कहा- सेवा ही हमारा धर्म , सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि खातों में ट्रांसफर , महिलाओं को मिले प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के रुपये , गरीब-युवा-नारी शक्ति-किसानों के लिए हो रहे ऐतिहासिक काम पांढुर्णा जिले के नागरिको की सुविधा यातायात व्यवस्था सुचारू संचालन को दृष्टिगत रखते कलेक्टर ने अशासकीय विद्यालयों के संचालन समय में किया परिवर्तन, 10 अगस्त से नई समय-सारणी लागू, दो पालियों में संचालित विद्यालयों के लिए किया आदेश जारी श्री सिद्धि विनायक गणेश मन्दिर के शेष निर्माण कार्य कराने बाबद समाजसेवी गणेश बापू बालपांडे द्वारा 2 लाख 51 हज़ार रुपये राशी का चेक करेंगे भेंट (की घोषणा) , मंदिर समिति भेंट राशी से मार्ग पर स्वागत द्वार, मन्दिर परिसर में टाइल्स, परिसर को सुरक्षित करने स्टील बाउंड्री वॉल, मन्दिर में पीतल की चरण पादुका मूर्ति के ऊपर पीतल का बड़ा छत्र, आदि अन्य निर्माण कार्य किए जाएंगे

युवा संगम मेला अंतर्गत रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन , 14 कंपनियों ने लिया भाग, 74 युवाओं का हुआ प्राथमिक चयन , स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले में कुल 116 आवेदकों ने कराया अपना पंजीयन।

*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*

( आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें. 6262250843 )

पांढुर्णा कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के निर्देशानुसार शुक्रवार को शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई), पांढुर्णा में युवा संगम मेला अंतर्गत जिला स्तरीय रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया गया। मेले का आयोजन जिला रोजगार कार्यालय पांढुर्णा, शासकीय आईटीआई पांढुर्णा एवं मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, छिंदवाड़ा/पांढुर्णा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

मेले का उद्देश्य जिले के शिक्षित एवं बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने, स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी प्रदान करने तथा अप्रेंटिसशिप के माध्यम से कौशल विकास एवं रोजगार से जोड़ना था। मेले में जिले के युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

मेले में कुल 116 आवेदकों ने अपना पंजीयन कराया। विभिन्न क्षेत्रों की 14 प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लेते हुए अभ्यर्थियों के साक्षात्कार एवं दस्तावेजों का परीक्षण किया। चयन प्रक्रिया के उपरांत विभिन्न पदों के लिए 74 आवेदकों का प्राथमिक चयन किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनियों द्वारा आगामी चयन प्रक्रिया एवं नियुक्ति संबंधी आवश्यक जानकारी भी प्रदान की गई।

इस अवसर पर जिला रोजगार अधिकारी सुश्री माधुरी भलावी, प्राचार्य शासकीय आईटीआई पांढुर्णा श्री ज्ञानदेव तलमले, मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन छिंदवाड़ा के जिला प्रबंधक श्री सुख्खन कावडे, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर श्री दिलीप परते, आईटीआई टीपीओ श्री देवेश बोरकर, जिला रोजगार कार्यालय के श्री आलोक कुमार चौधरी, श्रीमती संतोषी भारती, श्री आकाश सोमकुंवर सहित आईटीआई का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने युवाओं का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के अधिकाधिक अवसरों का लाभ उठाने, कौशल विकास पर विशेष ध्यान देने तथा भविष्य में आयोजित होने वाले रोजगार मेलों में सक्रिय सहभागिता करने के लिए प्रेरित किया। मेले के सफल आयोजन से जिले के युवाओं को रोजगार प्राप्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण अवसर उपलब्ध हुए।

Leave a Comment

और पढ़ें

प्रशासन ने स्कूल का बदला टाईमिंग तो ऑटो रहे बंद पारडी मार्ग पर वाहनों लगा लंबा जाम स्कूल छात्र अभिभावक किसान राहगीर घंटों जाम से रहे परेशान, अभिभावकों ने प्रशासन से सुचारू व्यवस्था बनाने की उठाई मांग

ग्राम पंचायत खैरापैका पंचायत सचिव द्वारा साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था एवं पंचायत संबंधी कार्यों में लापरवाही बरतने तथा नियमित रूप से पंचायत में उपस्थित नहीं होने ग्रामीणों ने जनसुनवाई में कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ से शिकायत अधिकारियों को जांच के दिए दिशा निर्देश

सीएम डॉ. यादव ने हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर किए 311 करोड़, कहा- सेवा ही हमारा धर्म , सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि खातों में ट्रांसफर , महिलाओं को मिले प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के रुपये , गरीब-युवा-नारी शक्ति-किसानों के लिए हो रहे ऐतिहासिक काम

पांढुर्णा जिले के नागरिको की सुविधा यातायात व्यवस्था सुचारू संचालन को दृष्टिगत रखते कलेक्टर ने अशासकीय विद्यालयों के संचालन समय में किया परिवर्तन, 10 अगस्त से नई समय-सारणी लागू, दो पालियों में संचालित विद्यालयों के लिए किया आदेश जारी

श्री सिद्धि विनायक गणेश मन्दिर के शेष निर्माण कार्य कराने बाबद समाजसेवी गणेश बापू बालपांडे द्वारा 2 लाख 51 हज़ार रुपये राशी का चेक करेंगे भेंट (की घोषणा) , मंदिर समिति भेंट राशी से मार्ग पर स्वागत द्वार, मन्दिर परिसर में टाइल्स, परिसर को सुरक्षित करने स्टील बाउंड्री वॉल, मन्दिर में पीतल की चरण पादुका मूर्ति के ऊपर पीतल का बड़ा छत्र, आदि अन्य निर्माण कार्य किए जाएंगे

विश्व आदिवासी दिवस पर्व पर शहर में निकली विशाल भव्य रैली पारंपरिक वेशभूषा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस , जय सेवा’ और जय फड़ापेन, ‘जय आदिवासी’ नारों से गुंज उठा पूरा शहर , आयोजन ने जिले में आपसी भाईचारे, सांस्कृतिक धरोहर और सामाजिक एकता का दिया संदेश।