प्रशासन ने स्कूल का बदला टाईमिंग तो ऑटो रहे बंद पारडी मार्ग पर वाहनों लगा लंबा जाम स्कूल छात्र अभिभावक किसान राहगीर घंटों जाम से रहे परेशान, अभिभावकों ने प्रशासन से सुचारू व्यवस्था बनाने की उठाई मांग ग्राम पंचायत खैरापैका पंचायत सचिव द्वारा साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था एवं पंचायत संबंधी कार्यों में लापरवाही बरतने तथा नियमित रूप से पंचायत में उपस्थित नहीं होने ग्रामीणों ने जनसुनवाई में कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ से शिकायत अधिकारियों को जांच के दिए दिशा निर्देश प्रधानमंत्री आवास योजना संबंधी शिकायत, जांच में पाई गई , निराधार, जनपद पंचायत पांढुर्णा मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय प्रकाश ठाकुर मार्गदर्शन में संयुक्त जांच दल ने की जांच पड़ताल सीएम डॉ. यादव ने हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर किए 311 करोड़, कहा- सेवा ही हमारा धर्म , सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि खातों में ट्रांसफर , महिलाओं को मिले प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के रुपये , गरीब-युवा-नारी शक्ति-किसानों के लिए हो रहे ऐतिहासिक काम पांढुर्णा जिले के नागरिको की सुविधा यातायात व्यवस्था सुचारू संचालन को दृष्टिगत रखते कलेक्टर ने अशासकीय विद्यालयों के संचालन समय में किया परिवर्तन, 10 अगस्त से नई समय-सारणी लागू, दो पालियों में संचालित विद्यालयों के लिए किया आदेश जारी श्री सिद्धि विनायक गणेश मन्दिर के शेष निर्माण कार्य कराने बाबद समाजसेवी गणेश बापू बालपांडे द्वारा 2 लाख 51 हज़ार रुपये राशी का चेक करेंगे भेंट (की घोषणा) , मंदिर समिति भेंट राशी से मार्ग पर स्वागत द्वार, मन्दिर परिसर में टाइल्स, परिसर को सुरक्षित करने स्टील बाउंड्री वॉल, मन्दिर में पीतल की चरण पादुका मूर्ति के ऊपर पीतल का बड़ा छत्र, आदि अन्य निर्माण कार्य किए जाएंगे

पांढुर्णा जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में मंगलवार आयोजित जनसुनवाई में ग्राम मालेगांव क्षेत्र में डोलोमाइट खदानों के संचालन से संबंधित पूर्व आवेदन पर कार्यवाही नहीं होने शिकायत की जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने दिए सख्त एवं कड़े दिशा निर्देश

*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*

( आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें. 6262250843 )

 

 

पांढुर्णा, कलेक्ट्रेट में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में अपर कलेक्टर श्रीमती ज्योति ठाकुर ने आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित 25 आवेदनों पर सुनवाई की। उन्होंने सभी प्रकरणों का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को नियमानुसार जांच कर समय-सीमा में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में ग्राम चिचोलीबुजुर्ग स्थित कुछ होटलों द्वारा कोयला, गीली लकड़ी एवं प्लास्टिक जलाने से फैल रहे धुएं के कारण प्रदूषण, स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव एवं व्यापार प्रभावित होने संबंधी शिकायत प्राप्त हुई। वहीं ग्राम मालेगांव क्षेत्र में डोलोमाइट खदानों के संचालन से संबंधित पूर्व में प्रस्तुत आवेदन पर कार्रवाई नहीं होने की शिकायत भी प्राप्त हुई, जिस पर प्रकरण की वर्तमान स्थिति की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

ग्राम सावंगा पंचायत में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, विभिन्न विकास कार्यों में कथित अनियमितताओं, जलकर (नल-कर) राशि के संधारण एवं उपयोग तथा पंचायत कार्यों में अनियमितता संबंधी शिकायतों पर संबंधित विभागों को निष्पक्ष जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

जनसुनवाई में महाराष्ट्र की कोच्ची बांध परियोजना के अंतर्गत वर्ष 2012 में हुए भूमि अधिग्रहण के मुआवजा निर्धारण की समीक्षा, ग्राम परसोड़ी में शासकीय मार्ग से अतिक्रमण हटाने तथा दधीमेटा क्षेत्र में रेलवे लाइन निर्माण के कारण कृषि भूमि एवं पोल्ट्री फार्म तक पहुंच के लिए वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध कराने संबंधी आवेदन भी प्राप्त हुए।

इसके अतिरिक्त ग्राम बानाबकोड़ा की पैतृक संपत्ति के राजस्व अभिलेख में सहखातेदार के रूप में नाम दर्ज कराने, सौसर के वार्ड क्रमांक-10 स्थित स्वामी समर्थ सिटी कॉलोनी में आरक्षित उद्यान भूमि पर कथित अतिक्रमण एवं अवैध निर्माण रोकने, ग्राम बिरोली में कृषि भूमि को लेकर बार-बार झूठी शिकायतों से प्रताड़ित किए जाने तथा ग्राम पारडसिंगा में तहसीलदार एवं एसडीएम के आदेशानुसार बंद रास्ता खुलवाने संबंधी प्रकरणों पर भी सुनवाई की गई।

नागरिक सुविधाओं से जुड़े मामलों पर भी हुई सुनवाई

जनसुनवाई के दौरान एक दिव्यांग आवेदक ने गैंगरीन के कारण पैर विच्छेदन होने के बाद आजीविका एवं आवागमन के लिए बैटरी चालित मोटर साइकिल उपलब्ध कराने का आवेदन प्रस्तुत किया। अपर कलेक्टर ने संबंधित विभाग को पात्रता के अनुसार परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

अपर कलेक्टर श्रीमती ज्योति ठाकुर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त सभी आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण एवं समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए तथा आवेदकों को की गई कार्रवाई से समय पर अवगत कराया जाए।

जनसुनवाई में संयुक्त कलेक्टर सुश्री मेघा शर्मा एवं सुश्री नेहा सोनी, एसडीएम पांढुर्णा श्रीमती अलका एक्का, प्रभारी तहसीलदार सुश्री पेक्षा पाठक, प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्री विनय प्रकाश ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Leave a Comment

और पढ़ें

प्रशासन ने स्कूल का बदला टाईमिंग तो ऑटो रहे बंद पारडी मार्ग पर वाहनों लगा लंबा जाम स्कूल छात्र अभिभावक किसान राहगीर घंटों जाम से रहे परेशान, अभिभावकों ने प्रशासन से सुचारू व्यवस्था बनाने की उठाई मांग

ग्राम पंचायत खैरापैका पंचायत सचिव द्वारा साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था एवं पंचायत संबंधी कार्यों में लापरवाही बरतने तथा नियमित रूप से पंचायत में उपस्थित नहीं होने ग्रामीणों ने जनसुनवाई में कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ से शिकायत अधिकारियों को जांच के दिए दिशा निर्देश

सीएम डॉ. यादव ने हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर किए 311 करोड़, कहा- सेवा ही हमारा धर्म , सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि खातों में ट्रांसफर , महिलाओं को मिले प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के रुपये , गरीब-युवा-नारी शक्ति-किसानों के लिए हो रहे ऐतिहासिक काम

पांढुर्णा जिले के नागरिको की सुविधा यातायात व्यवस्था सुचारू संचालन को दृष्टिगत रखते कलेक्टर ने अशासकीय विद्यालयों के संचालन समय में किया परिवर्तन, 10 अगस्त से नई समय-सारणी लागू, दो पालियों में संचालित विद्यालयों के लिए किया आदेश जारी

श्री सिद्धि विनायक गणेश मन्दिर के शेष निर्माण कार्य कराने बाबद समाजसेवी गणेश बापू बालपांडे द्वारा 2 लाख 51 हज़ार रुपये राशी का चेक करेंगे भेंट (की घोषणा) , मंदिर समिति भेंट राशी से मार्ग पर स्वागत द्वार, मन्दिर परिसर में टाइल्स, परिसर को सुरक्षित करने स्टील बाउंड्री वॉल, मन्दिर में पीतल की चरण पादुका मूर्ति के ऊपर पीतल का बड़ा छत्र, आदि अन्य निर्माण कार्य किए जाएंगे

विश्व आदिवासी दिवस पर्व पर शहर में निकली विशाल भव्य रैली पारंपरिक वेशभूषा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस , जय सेवा’ और जय फड़ापेन, ‘जय आदिवासी’ नारों से गुंज उठा पूरा शहर , आयोजन ने जिले में आपसी भाईचारे, सांस्कृतिक धरोहर और सामाजिक एकता का दिया संदेश।