*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*
(आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें. 6262250843 )

पांढुर्णा शहर के घनपेट तिलक वार्ड निवासी एक युवक द्वारा कथित रूप से कीटनाशक दवा का सेवन किए जाने का मामला सामने आया है। युवक की तबीयत बिगड़ने पर उसे परिजनों ने सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घनपेट तिलक वार्ड निवासी सुभाष पिता रामेश्वर रोखड़े ने कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। बताया जा रहा है कि पत्नी के घर छोड़कर चले जाने से वह मानसिक रूप से परेशान था। कीटनाशक सेवन के बाद युवक ने स्वयं अपने परिजनों को इसकी सूचना दी, जिसके बाद परिजन उसे तत्काल सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे।
अस्पताल सूत्रों के अनुसार उपचार के दौरान युवक ने तीन बार अस्पताल से बाहर जाने की कोशिश की, लेकिन अस्पताल स्टाफ और परिजनों ने उसे रोक लिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी सिविल अस्पताल पहुंची और युवक से घटना के संबंध में जानकारी लेकर युवक को ईलाज कराने उसे समझाइश दी।
फिलहाल युवक का सिविल अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस विभाग ने युवक द्वारा कीटनाशक सेवन करने संबंध युवक के बयान दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।









