*पांढुर्ना हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*
( आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें.6262250843 )

पांढुर्णा सावन माह में भगवान शिव की आराधना के सबसे बड़े पर्व कांवड़ यात्रा के तहत बजरंग कांवड़ संघ पांढुर्ना के शिवभक्तों का जत्था इस वर्ष भी बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग (बाबाधाम) की पवित्र यात्रा पर रवाना होगा। कांवड़ संघ के 22 शिवभक्त बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष के साथ बाबा बैद्यनाथ के दर्शन एवं जलाभिषेक के लिए प्रस्थान करेंगे। श्रद्धालु बिहार के सुल्तानगंज से पवित्र गंगाजल भरकर लगभग 120 किलोमीटर की कठिन पदयात्रा करते हुए देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग में जल अर्पित करेंगे। यह यात्रा सदियों से चली आ रही प्राचीन धार्मिक परंपरा के अनुसार संपन्न होगी।
यात्रा के पूरे मार्ग में श्रद्धालु बोल बम, हर-हर महादेव और बाबा बैद्यनाथ की जय के जयघोष करते हुए पदयात्रा करेंगे। कांवड़ यात्रा को लेकर संघ के सदस्यों द्वारा कई दिनों से तैयारियां की जा रही है। यात्रा के दौरान अनुशासन, सेवा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। कांवड़ संघ के तनय अग्रवाल, विक्रमसिंह ठाकुर, अश्विन निनावे, ईश्वर वाढुलकर, दिनेश घाटोड़े ने बताया कि जत्था शुक्रवार की रात के अमरावती-जबलपुर एक्सप्रेस से जबलपुर के लिए रवाना होगा। शनिवार सुबह जबलपुर पहुंचने के बाद पांढुर्ना के शिवभक्त वहां के लगभग 60 श्रद्धालुओं के जत्थे के साथ शामिल होंगे। इसके बाद संयुक्त जत्था रविवार सुबह वाराणसी पहुंचेगा, जहां सभी श्रद्धालु विश्व प्रसिद्ध श्री काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन-पूजन करेंगे और मां गंगा का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।
काशी विश्वनाथ के दर्शन के उपरांत श्रद्धालु रविवार देर शाम ट्रेन से बिहार के सुल्तानगंज के लिए रवाना होंगे। सुल्तानगंज में उत्तरवाहिनी गंगा से विधि-विधान के साथ पवित्र गंगाजल कांवड़ में भरने के बाद पदयात्रा प्रारंभ होगी। लगभग 120 किलोमीटर की इस यात्रा के दौरान श्रद्धालु निर्धारित पड़ावों पर विश्राम करते हुए देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचेंगे, जहां भगवान शिव का जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना कर परिवार, समाज और देश की सुख-समृद्धि तथा कल्याण की कामना करेंगे। जत्थे में शिवभक्त तनय अग्रवाल, विक्रमसिंह ठाकुर, अश्विन निनावे, ईश्वर वाढुलकर, दिनेश घाटोड़े, कुणाल वघाले, अमर बोरकर, महेश देशमुख, उमेश नानोटकर, पंकज गाड़गे, वीर पालीवाल, श्याम सोलंकी, ललित खवसे, गणेश बापू बालपांडे, नंदू कोल्हे, गणेश वाघमारे, राकेश देशमुख, रवि जवंजाल, बालकृष्ण पराडकर मामा आदि शामिल हो रहे है। बजरंग कांवड़ यात्रा संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी यात्रा पूरी श्रद्धा, अनुशासन और धार्मिक परंपराओं का पालन करते हुए संपन्न की जाएगी।









