प्रशासन ने स्कूल का बदला टाईमिंग तो ऑटो रहे बंद पारडी मार्ग पर वाहनों लगा लंबा जाम स्कूल छात्र अभिभावक किसान राहगीर घंटों जाम से रहे परेशान, अभिभावकों ने प्रशासन से सुचारू व्यवस्था बनाने की उठाई मांग ग्राम पंचायत खैरापैका पंचायत सचिव द्वारा साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था एवं पंचायत संबंधी कार्यों में लापरवाही बरतने तथा नियमित रूप से पंचायत में उपस्थित नहीं होने ग्रामीणों ने जनसुनवाई में कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ से शिकायत अधिकारियों को जांच के दिए दिशा निर्देश प्रधानमंत्री आवास योजना संबंधी शिकायत, जांच में पाई गई , निराधार, जनपद पंचायत पांढुर्णा मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय प्रकाश ठाकुर मार्गदर्शन में संयुक्त जांच दल ने की जांच पड़ताल सीएम डॉ. यादव ने हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर किए 311 करोड़, कहा- सेवा ही हमारा धर्म , सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि खातों में ट्रांसफर , महिलाओं को मिले प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के रुपये , गरीब-युवा-नारी शक्ति-किसानों के लिए हो रहे ऐतिहासिक काम पांढुर्णा जिले के नागरिको की सुविधा यातायात व्यवस्था सुचारू संचालन को दृष्टिगत रखते कलेक्टर ने अशासकीय विद्यालयों के संचालन समय में किया परिवर्तन, 10 अगस्त से नई समय-सारणी लागू, दो पालियों में संचालित विद्यालयों के लिए किया आदेश जारी श्री सिद्धि विनायक गणेश मन्दिर के शेष निर्माण कार्य कराने बाबद समाजसेवी गणेश बापू बालपांडे द्वारा 2 लाख 51 हज़ार रुपये राशी का चेक करेंगे भेंट (की घोषणा) , मंदिर समिति भेंट राशी से मार्ग पर स्वागत द्वार, मन्दिर परिसर में टाइल्स, परिसर को सुरक्षित करने स्टील बाउंड्री वॉल, मन्दिर में पीतल की चरण पादुका मूर्ति के ऊपर पीतल का बड़ा छत्र, आदि अन्य निर्माण कार्य किए जाएंगे

पांढुर्णा नगर में नो-एंट्री की समस्या को लेकर व्यापारियों माल परिवहन में आ रही दिक्कतों की आवाज बने पांढुर्णा भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप मोहोड कलेक्टर से की मुलाकात , व्यापारियों की सुविधा , शहर की यातायात व्यवस्था और स्थानीय अर्थव्यवस्था को ध्यान में रखते हुए समाधान करने रखी मांग

*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*

( आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें.,6262250843 )

पांढुर्णा जिला मुख्यालय। शनिवार 08 अगस्त नगर पांढुर्णा में नो-एंट्री व्यवस्था के कारण व्यापारियों एवं स्थानीय नागरिकों को हो रही परेशानियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष संदीप मोहोड ने आज कलेक्टर से मुलाकात कर व्यापारियों की समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने नो-एंट्री व्यवस्था से उत्पन्न हो रही व्यावहारिक कठिनाइयों, व्यापारिक गतिविधियों पर पड़ रहे प्रभाव तथा माल परिवहन में आ रही दिक्कतों को प्रमुखता से कलेक्टर के समक्ष रखा।

भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप मोहोड ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं का समाधान प्रशासन की प्राथमिकताओं में होना चाहिए। शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखना आवश्यक है, लेकिन इसके साथ ही स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों की दैनिक आवश्यकताओं एवं व्यापारिक गतिविधियों का भी ध्यान रखा जाना चाहिए। नो-एंट्री के कारण निर्धारित समय में माल की आवाजाही नहीं हो पाने से व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तथा इसका सीधा असर उनके व्यवसाय पर पड़ रहा है।

उन्होंने कलेक्टर से आग्रह किया कि नो-एंट्री व्यवस्था की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए व्यापारियों के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा कर ऐसी व्यवहारिक व्यवस्था बनाई जाए, जिससे एक ओर शहर की यातायात व्यवस्था बेहतर बनी रहे और दूसरी ओर व्यापारियों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

संदीप मोहोड ने कहा कि शहर के विकास में व्यापार जगत की महत्वपूर्ण भूमिका है। छोटे-बड़े व्यापारी स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के साथ-साथ रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराते हैं। इसलिए प्रशासन और व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय के माध्यम से समस्याओं का स्थायी एवं व्यावहारिक समाधान निकाला जाना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सदैव आम नागरिकों, व्यापारियों एवं समाज के विभिन्न वर्गों की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने और उनके समाधान के लिए प्रयासरत है। जनहित से जुड़े प्रत्येक विषय को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से रखा जाएगा।

मुलाकात के दौरान व्यापारियों की ओर से नो-एंट्री व्यवस्था से संबंधित विभिन्न समस्याओं एवं सुझावों को भी प्रशासन के समक्ष रखा गया। भाजपा जिला अध्यक्ष ने उम्मीद जताई कि प्रशासन द्वारा व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र ही उचित एवं सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।

Leave a Comment

और पढ़ें

प्रशासन ने स्कूल का बदला टाईमिंग तो ऑटो रहे बंद पारडी मार्ग पर वाहनों लगा लंबा जाम स्कूल छात्र अभिभावक किसान राहगीर घंटों जाम से रहे परेशान, अभिभावकों ने प्रशासन से सुचारू व्यवस्था बनाने की उठाई मांग

ग्राम पंचायत खैरापैका पंचायत सचिव द्वारा साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था एवं पंचायत संबंधी कार्यों में लापरवाही बरतने तथा नियमित रूप से पंचायत में उपस्थित नहीं होने ग्रामीणों ने जनसुनवाई में कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ से शिकायत अधिकारियों को जांच के दिए दिशा निर्देश

सीएम डॉ. यादव ने हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर किए 311 करोड़, कहा- सेवा ही हमारा धर्म , सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि खातों में ट्रांसफर , महिलाओं को मिले प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के रुपये , गरीब-युवा-नारी शक्ति-किसानों के लिए हो रहे ऐतिहासिक काम

पांढुर्णा जिले के नागरिको की सुविधा यातायात व्यवस्था सुचारू संचालन को दृष्टिगत रखते कलेक्टर ने अशासकीय विद्यालयों के संचालन समय में किया परिवर्तन, 10 अगस्त से नई समय-सारणी लागू, दो पालियों में संचालित विद्यालयों के लिए किया आदेश जारी

श्री सिद्धि विनायक गणेश मन्दिर के शेष निर्माण कार्य कराने बाबद समाजसेवी गणेश बापू बालपांडे द्वारा 2 लाख 51 हज़ार रुपये राशी का चेक करेंगे भेंट (की घोषणा) , मंदिर समिति भेंट राशी से मार्ग पर स्वागत द्वार, मन्दिर परिसर में टाइल्स, परिसर को सुरक्षित करने स्टील बाउंड्री वॉल, मन्दिर में पीतल की चरण पादुका मूर्ति के ऊपर पीतल का बड़ा छत्र, आदि अन्य निर्माण कार्य किए जाएंगे

विश्व आदिवासी दिवस पर्व पर शहर में निकली विशाल भव्य रैली पारंपरिक वेशभूषा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस , जय सेवा’ और जय फड़ापेन, ‘जय आदिवासी’ नारों से गुंज उठा पूरा शहर , आयोजन ने जिले में आपसी भाईचारे, सांस्कृतिक धरोहर और सामाजिक एकता का दिया संदेश।