*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*
(आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें.6262250843 )

पांढुर्णा शहर में संचालित होने वाले स्कूलों का समय परिवर्तित किए जाने से पांढुर्णा शहर के बच्चों सहित अभिभावकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्कूलों का समय पुर्वानुसार करने को लेकर बुधवार देर शाम को पांढुर्णा से बड़ी संख्या में अभिभावकगण सांसद बंटी विवेक साहू से मिलने के लिए सांसद कार्यालय पहुंचे हुए थे। अभिभावकों की समस्या को गंभीरता पूर्वक सुनने के बाद सांसद बंटी विवेक साहू ने उक्त मामले की संज्ञान में लेते हुए तत्काल ही पांढुर्णा कलेक्टर नीरज वशिष्ठ को फोन लगाते हुए स्कूलों का समय पूर्वानुसार करने के लिए कहा है।
उल्लेखनीय है कि पांढुर्णा से सांसद से मिलने के लिए पहुंचे अभिभावकों ने सांसद बंटी विवेक साहू को बताया था कि पूर्व में पांढुर्णा के स्कूलों का समय प्रातः 7ः30 बजे दोपहर 2ः30 बजे था। जिसमें प्री प्रायमरी के स्कूलों का समय प्रातः 9 से 1 बजे तक था। जिसे कलेक्टर के आदेशानुसार परिवर्तित करते हुए परिवर्तित करते हुए प्रातः 7 बजे से 10 बजे तक एवं सुबह 10ः15 से दोपहर 4ः15 तक किया गया है। जिसके चलते बच्चों एवं अभिभावकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अभिभावकों की उक्त समस्या को ध्यानपूर्वक सुनने के बाद सांसद बंटी विवेक साहू ने तत्काल ही कलेक्टर नीरज वशिष्ठ को फोन लगाते हुए स्कूलों का समय पूर्वानुसार करने के लिए कहा है।
इस दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने सभी अभिभावकांे को आश्वासन दिया है कि पांढुर्णा शहर में संचालित होने वाले स्कूल पूर्व के समयानुसार ही संचालित किए जाएगें। इस अवसर पर अभिभावकों ने सांसद बंटी विवेक साहू का शाल श्रीफल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मान भी किया। सांसद बंटी विवेक साहू द्वारा तत्काल ही उक्त मामले को संज्ञान में लेकर कलेक्टर को फोन लगाने पर अभिभावकों ने सांसद श्री साहू का आभार व्यक्त किया है। इस अवसर पर पांढुर्णा से अभिभावक सिध्दार्थ अग्रवाल, राजकुमार सोमकुंवर, महेन्द्र बावने, जानराव बरडे, सिध्दार्थ बागड़े, सुहेल पटेल, सचिन शेेंडे, लक्ष्मण मोटघरे, गुलवंत शेंडे, मुद्रित अग्रवाल सहित अन्य अभिभावकगण उपस्थित थे।








