*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*
( आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें.6262250843 )

पांढुर्णा महिला तेली समाज संगठन द्वारा दिनाँक 20/8/26 दिन गुरुवार को प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री संत जगनाडे महाराज सभागृह पांढुरना में भव्य पार्थिव शिवलिंग की पूजा अर्चना कर समाज कल्याण एवं सुख समृद्धि की कामना की गई।
इस भव्य आयोजन अवसर पर अध्यक्ष श्री भूषण जी केवटे व महिला अध्यक्ष श्रीमती देविका भांगे द्वारा सर्व प्रथम मां सरस्वती दिप प्रज्वलन क संत जगनाडे महाराज माल्यार्पण किया गया। पश्चात उपस्थित महिलाओं द्वारा स्व निर्मीत मिट्टी के शिवलिंग का विधि-विधान से पूजन किया गया।
इस आयोजित पार्थिव शिवलिंग पूजन में समाज की लगभग 200 महिलाओं ने काफी उत्साह से सहभगिता की। तथा प्रमुख रूप से श्रीमती नंदाताई घाटोडे, महिला अध्यक्ष श्रीमती देविका भांगे, रेवती घोडे, शोभा खोड़े, नेहा भद्रे, शिला सांबारे, पूजा वघाले, माया केवटे, बबीता खुरसंगे,सविता रेवतकर,योगिता घोड़े, सोनाली पवार, छाया ठोम्बरे,ललिता भांगे, मनोरमा घाटोडे, संगीता रेवतकर, मंदा वैश्य, रश्मी केवटे, पुष्पा कोल्हे, पुष्पा साहु, लता नासरे,अनिता वघाले व अन्य बड़ी संख्या उपस्थिति रहे।







