*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*
( आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें.6262250843 )

पांढुर्णा जिला मुख्यालय पर 24 अगस्त 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास ‘समत्व’ से संबल योजना के तहत सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश के 9 हजार से अधिक श्रमिक परिवारों के बैंक खातों में कुल 203 करोड़ रुपए की राशि का अंतरण किया। इस राशि से पंजीकृत असंगठित श्रमिक परिवारों को योजना के तहत विभिन्न आर्थिक सहायता का सीधा लाभ मिला।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्रमिकों के जीवन को आसान बनाना और उन्हें आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। संबल योजना के माध्यम से जरूरतमंद श्रमिक परिवारों को कठिन परिस्थितियों में आर्थिक संबल उपलब्ध कराया जा रहा है।
*पांढुर्णा जिले के 91 हितग्राहियों को 2.06 करोड़ रुपए*
संबल योजना के तहत पांढुर्णा जिले के भी 91 हितग्राहियों के बैंक खातों में कुल 2 करोड़ 6 लाख रुपए की राशि सीधे अंतरित की गई। मुख्यमंत्री निवास से आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण जिले में अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं हितग्राहियों द्वारा देखा गया। पात्र हितग्राहियों को राशि अंतरण की जानकारी एसएमएस के माध्यम से भी दी गई।
श्रमिक परिवारों को विभिन्न प्रकार की सहायता
संबल योजना के अंतर्गत पंजीकृत असंगठित श्रमिकों एवं उनके परिवारों को मातृत्व सहायता, शिक्षा सहायता, अंतिम संस्कार सहायता सहित विभिन्न प्रकार की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है। योजना का उद्देश्य श्रमिक परिवारों को विपरीत परिस्थितियों में आर्थिक सुरक्षा और सामाजिक संबल प्रदान करना है।







