*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*
( आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें. 6262250843 )

पांढुर्णा जिले में दिनांक 2 सितंबर 2026 भारतीय जनता पार्टी जिला पांढुर्णा के अंतर्गत नांदनवाड़ी, तिगांव एवं सिवनी,पांढुर्णा नगर मंडल। की मासिक बैठकें आज संपन्न हुईं। बैठकों में संगठन की विभिन्न गतिविधियों, चल रहे अभियानों एवं आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने को लेकर आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
बैठकों को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप मोहोड जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन उसकी सबसे बड़ी शक्ति है और कार्यकर्ता संगठन की आधारशिला हैं। बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता को पूरी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता निरंतर जनता के बीच संपर्क एवं संवाद बनाए रखें तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें।
श्री मोहोड ने कहा कि मंडल की मासिक बैठकें संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा, आगामी कार्यक्रमों की रणनीति और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से टीम भावना के साथ कार्य करते हुए संगठन को प्रत्येक बूथ पर और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने का आह्वान किया।
बैठकों में जिला पंचायत सदस्य सुनंदा डोंगरे,ललिता कुमरे,जिला महामंत्री देवेन्द्र गायकवाड़,अनिल कुमरे,जिला उपाध्यक्ष माया राऊत,यादोराव डोबले, जिला मंत्री कैलाश जयसवाल,अनिल कुमरे, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री रामेश्वर खोडे,ओबीसी मोर्चा जिला मंत्री सूरज जयसवाल,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष संजुलता सोमवंशी,नांदनवाड़ी मंडल अध्यक्ष कृष्णा सरयाम, तिगांव मंडल अध्यक्ष बाल्या ठाकरे,पांढुर्णा नगर मंडल अध्यक्ष प्रकाश बंटी छागानी, सिवनी मंडल अध्यक्ष रजत गोरे,नांदनवाड़ी मंडल किसान मोर्चा अध्यक्ष गंगाधर कड़वे,तिगांव मंडल किसान मोर्चा अध्यक्ष मेघराज खापरे जी एवं पांढुर्णा नगर मंडल किसान मोर्चा अध्यक्ष प्रशांत बांन्दे जी सहित मंडल पदाधिकारी,शक्ति केंद्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष एवं पार्टी के वरिष्ठ एवं कर्मठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठकों में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने, बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सशक्त करने तथा जनसेवा के कार्यों को निरंतर गति देने का संकल्प लिया गया।







