*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*
( आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें.6262250843 )

पांढुरना नगर हृदय स्थल में स्थित श्रीराम मंदिर गुजरी चौक पांढुरना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पर्व पर श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन किया गया व्यवस्थापक रामाश्रयी प्रवीन पालीवाल पालीवाल ने बताया लगभग 90 वर्षों से श्रीमद् भागवत कथा भागवत पुराण पर अनेकों संत महंत, प्रवचन कर्ता द्वारा प्रवचन हो रहा है, प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी कथा का आयोजन किया गया शनिवार दिनांक 29 अगस्त से शुक्रवार दिनांक 4 सितंबर 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 2:30 बजे से संध्या 6:00 बजे तक मुलताई निवासी सुप्रसिद्ध कथाव्यास पं. प्रणयजी जोशी महाराज की ओजसवीं वाणी से श्रीमदभागवत कथा पर संगीतमय प्रवचन हो रहा है।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शुक्रवार दि.4 सितंबर को होगा भगवान का मनमोहन वस्त्र धारण कर दिव्य श्रृंगार दरबार एवं पालना सजाया जाएगा। रात्री 10 बजे से मध्य रात्री तक प्रागट्योतसव पर भजन,प्रवचन,आरती प्रसाद होगा तथा *”नंदोत्सव”* शनिवार दि.5 सितंबर सुबह 9,30 बजे से *ह.भ.प. प्रणयजीमहाराज* नारदिय पद्धती से दहीकाले का कीर्तन करेगें। सभी नगर वासियों को सपरिवार कथा सत्संग का लाभ उठाने आमंत्रित किया गया।







