*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*
( आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें.6262250843 )

पांढुर्णा 03 सितंबर 2026 मध्यप्रदेश राज्य कौशल विकास विभाग द्वारा आईटीआई प्रवेश 2026 के अंतिम अवसर के रूप में ‘पहले आओ, पहले पाओ’ राउंड की समय-सारणी जारी की गई है। इसके तहत शासकीय आईटीआई पांढुर्णा में रिक्त सीटों पर इच्छुक अभ्यर्थियों को सीधे प्रवेश का अवसर दिया जा रहा है।
शासकीय आईटीआई पांढुर्णा में 05 सितंबर से 07 सितंबर 2026 तक संस्था में उपस्थित होकर प्रवेश प्रक्रिया में शामिल हुआ जा सकता है। प्रवेश प्रक्रिया रिक्त सीटों की उपलब्धता एवं विभाग द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार संपन्न होगी।
इन व्यवसायों में सीटें रिक्त हैं—
वेल्डर (Welder) – 19 सीटें
कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (COPA) – 10 सीटें
इस प्रकार दोनों व्यवसायों में कुल 29 सीटें उपलब्ध हैं। ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर प्रवेश दिए जाने के कारण इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित अवधि में शासकीय आईटीआई पांढुर्णा पहुंचकर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करें और उपलब्ध सीटों का लाभ उठाएं।
अभ्यर्थी आवश्यक दस्तावेजों के साथ संस्था में उपस्थित होकर प्रवेश संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। प्रवेश सीटों की उपलब्धता के आधार पर किया जाएगा।







