*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*
( आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें.6262250843 )

पांढुरना राम शांति विद्या मंदिर में पुर्व डांस टीचर विपिन पिता मनोहर कोरे 35 साल निवासी मोर्शी महाराष्ट्र का अमरावती जिले के प्रसिद्ध हिल्स स्टेशन चिखलदरा में पिकनिक मनाने अपने मित्रों के साथ जाना बताया गया। शिक्षक विपिन कोरे जल कुंड में डूबने की सूचना से पांढुरना नगर के शिक्षकों सहित छात्रों तथा इनके अभिभावकों में मायूसी छाई हुई है,वहीं राम शांति स्कूल में तो आज शिक्षक दिवस पर होने वाले आयोजन स्कूल प्रबंधक द्वारा रद्द करने जानकारी सामने आई है।
इस हादसे संबंध में सूत्रों एवं विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी नगरीय सीमा से लगे महाराष्ट्र के अमरावती स्थित बिरला ओपन माइंड्स स्कूल में शिक्षक के पद पर पदस्थ शिक्षक विपिन पिता मनोहर कोरे 35 अपने सहपाठी साथी मित्र प्रणय गोरे के साथ शुक्रवार 4 सितंबर को कृष्ण जन्माष्टमी की छुट्टी होने से दोनों अमरावती से लगे प्रसिद्ध हिल स्टेशन चिखलदरा पिकनिक मनाने गए हुए थे यहा के कलाल जल कुंड में तैरने के दौरान विपिन गहरे पानी में डूब जाने संबंध जानकारी सामने आई है।
घटना संबंध अमरावती पुलिस द्वारा स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश की शुक्रवार कोगोताखोरों को कामयाबी हासिल नहीं हुई। शनिवार को अमरावती तथा नागपुर जिला मुख्यालय से एनडीआरएफ राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल टीम को बुलाया गया है,जिनकी मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। शनिवार दुपहर एनडीआरएफ टिम सदस्य शव बरामद हुआ।
शिक्षक दिवस पर हुई इस घटना से छाई मायूसी स्कूल प्रबंधक ने किया गहरा दुःख व्यक्त
वहीं इस बात की सूचना मिलते ही पांढुरना नगर के शिक्षकों,छात्रों तथा अभिभावकों में मायूसी छाई हुई है,वहीं आज 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर नगर के राम शांति स्कूल में आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों को रद्द कर स्कूल को छुट्टी देते हुए स्कूल के डायरेक्टर शिवम बुधराजा,मैनेजर रोहित धवले सहित अन्य शिक्षक अमरावती के चिखलदरा पहुच गए है।
गौरतलब हो कि शिक्षक विपिन मनोहर कोरे पांढुरना नगर के राम शांति स्कूल में बीते 10 वर्षों से भी अधिक समय तक डांस शिक्षक पर पदस्थ रहते हुए यहां उन्होंने अपनी सेवाएं दी यहां तक इसके साथ-साथ वे छात्रों को डांस की निजी प्रैक्टिस भी करते थे, जिससे उनके स्कूल प्रबंधन समिति,सहपाठी शिक्षकों,छात्रों तथा अभिभावकों से अच्छे मधुर संबंध बने रहें,वे अपने मिलनसार स्वभाव के चलते सभी के चहिते रहे।
*दो वर्ष पूर्व में हुआ था डांस टीचर विपिन कोरे का विवाह*
इस संबंध मिली जानकारी मुताबिक विपिन कोरे का विवाह लगभग दो वर्ष पूर्व ही उनका विवाह हुआ है,जिनका एक वर्ष का मासूम बालक होना बताया जा रहा है।,उन्होंने एक वर्ष पूर्व ही राम शांति स्कूल पांढुर्णा से त्यागपत्र देते हुए अमरावती के बिरला ओपन माइंड्स स्कूल में जॉब प्रारंभ की गई थी। अचानक हुई इस घटना से अचंभित है। इस घटना से राम शांति स्कूल प्रबंधक शिक्षकों एवं छात्रों शुभचिंतकों द्वारा गहरा दुःख व्यक्त किया गया।







