*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*
( आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें.6262250843 )

पांढुर्णा जिला बैडमिंटन संगठन के तत्वावधान में नगर पालिका मैदान स्थित बैडमिंटन हॉल में आयोजित दो दिवसीय ‘एच के ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट’ का भव्य समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में कुल 6 टीमों ने भाग लिया।
दो दिवसीय ‘एच के ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में रोमांचक क्वार्टर फाइनल एवं सेमीफाइनल मैच के मुकाबला के बाद फाइनल मैच पांढुर्णा नीलकंठ हार्डवेयर और प्रिंस सटलर के बीच खेला गया। जिसमे इस रोमांचक मुकाबले में पांढुर्णा नीलकंठ हार्डवेयर की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर इस खिताब पर जीत हासिल की एवं इस रोमांचक मुकाबले प्रिंस सटलर टीम उपविजेता घोषित किया गया।
‘एच के ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट’ विजेता टीमों को पांढुर्णा श्याम होंडा की ओर से विजेता टीम ‘पांढुर्णा नीलकंठ हार्डवेयर’ को प्रथम पुरस्कार के रूप में ₹33,333 और आकर्षक ट्रॉफी प्रदान की गई। वहीं, उपविजेता टीम ‘प्रिंस सटलर’ को द्वितीय पुरस्कार के रूप में ₹22,222 और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
टूर्नामेंट के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में वरिष्ठ समाजसेवी व जिला बैडमिंटन संगठन के अध्यक्ष उज्ज्वल सिंह चौहान, नगरपालिका अध्यक्ष संदीप घाटोड़े, मोहगांव थाना प्रभारी अजय मरकाम, बंटी सरसे, निकुंज शाह, प्रकाश शाह, सुभाष माने, दीपेन शाह, ब्रजेश पोपट,पार्षद दुर्गेश उईके, ईश्वर पालीवाल, राहुल धार्मिक, कमल मल्होत्रा, हर्षद सतीजा, रितेश धार्मिक, उत्तम सांबारे, विवेक गायकवाड़, अश्विनी मेहता, अंशुल सलुजा, सहित संगठन के अन्य सभी सदस्य, खेल प्रेमी और बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित रहे। सफल आयोजन के लिए आयोजकों और सभी सदस्यों की सराहना की गई।
बैडमिंटन टूर्नामेंट में शामिल सभी खिलाड़ी का इस टूर्नामेंट में शामिल होने पर जिला बैडमिंटन संगठन संघ पांढुरना अध्यक्ष श्री उज्ज्वल सिंह चौहान द्वारा सभी खिलाड़ी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गई।







