*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*
( आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें )


पांढुर्णा विश्व प्रसिद्ध गोटमार मेला की शुरुआत शुक्रवार को सूर्यास्त समय कलश रूपी पेड़ को परंपरागत रूप से नदी के बीचो-बीच स्थापित किया गया मां चंडी का भक्त द्वारा आरती पूजा अर्चना कर इस परंपरा को परंपरागत रूप से निभाया गया। मां चंडिका भक्तों द्वारा निशाना कलश रूपी पेड़ पर निशान पेश कर शादियों से चली आ रही परंपरा को सुबह 10:00 बजे शुरू किया गया।नगर में विश्व प्रसिद्ध गोटमार मेला सदियों से चली आ रहीं परंपरा के अनुसार कृष्ण पक्ष की अमावस्या दिन गुरुवार पोला त्यौहार के दुसरे दिन शुक्रवार मनाया जा रहा । सुबह 10 बजे से शुरू हुए इस गोटमार मेले में शाम 6 बजे तक सूत्रों एवं जानकारों द्वारा मिली जानकारी मुताबिक 800 से अधिक लोगों घायल होना बताया जा रहा। गोटमार मेले पत्थरों की बौछार में गोटमार खिलाड़ियों सिर चहरे हाथ पैर कमर चोटे आई। स्वास्थ विभाग द्वारा 7 घायलों को गंभीर चोटे आई है। गोटमार मेले पत्थरों की बौछार के बीच शाम 6 बजे झंडा तोड़ा गया।जिनका सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार उपरांत नागपुर छिंदवाड़ा रेफर करने की बात सामने आई है।







