*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*
( आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें.6262250843 )

पांढुरना के जामघाट स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय में पांढुर्णा जिला कायटोड आदिवासी समाज संघ द्वारा किए गए निरीक्षण के दौरान एक ऐसा मामला सामने आया जिसमें विद्यालय परिसर में बच्चों से काम करवाया जा रहा था। यह देखकर कोयतोड़ आदिवासी समाज संघ पांढुरना एवं सदस्यों द्वारा संबंधित शिक्षक से कोयतोड़ आदिवासी समाज संघ ने केवल इतना सवाल किया गया कि बच्चों से इस प्रकार का काम क्यों करवाया जा रहा है?
इस मामले को लेकर कोयतोड़ आदिवासी समाज संघ सहयोगी टीम के साथ दोबारा विद्यालय पहुंचे और संबंधित शिक्षक से पूरे विषय पर जानकारी एवं जवाब जानने का प्रयास किया।
दुर्भाग्य से, सवाल का संतोषजनक जवाब देने के बजाय शिक्षक द्वारा कोयतोड़ आदिवासी समाज संघ के सदस्यों के साथ असम्मानजनक तरीके से व्यवहार किया गया। वीडियो में शिक्षक का व्यवहार और बातचीत स्पष्ट रूप से देखी-सुनी जा सकती है। शिक्षक द्वारा यह तक कहा गया कि “बच्चों से काम नहीं करवाएंगे तो किनसे करवाएंगे?”
जब इस विषय पर सवाल किए तो हमारी सहयोगी के हाथ से मोबाइल लेने का प्रयास भी किया गया। शिक्षक द्वारा यह भी कहा गया कि “आपको जहाँ देना है, वहाँ दे दीजिए।”
सवाल यह है कि यदि किसी सरकारी विद्यालय में बच्चों से काम करवाया जा रहा है, तो क्या एक आम नागरिक उस पर सवाल नहीं उठा सकता?
हमारा उद्देश्य किसी शिक्षक का अपमान करना नहीं है। हमारा उद्देश्य केवल यह जानना है कि विद्यालय में बच्चों से किस प्रकार का काम करवाया जा रहा था और क्या यह उचित है?
यदि कोई नागरिक स्कूल की व्यवस्था, बच्चों की शिक्षा और उनके अधिकारों को लेकर सवाल करता है, तो उसका जवाब सम्मानजनक तरीके से दिया जाना चाहिए। वीडियो में जो कुछ हुआ है, उसे संबंधित शिक्षा अधिकारी स्वयं देखकर निष्पक्ष जांच करें और वास्तविक स्थिति सामने लाएं।
बच्चों को शिक्षा, सम्मान और सुरक्षित वातावरण मिले, यही कोयतोड़ आदिवासी समाज संघ के सदस्यों की जिम्मेदारी और मांग है।
कोयतोड़ आदिवासी समाज संघ के सदस्यों ने संबंधित शिक्षा विभाग मामले की जिला प्रशासन द्वारा निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि नियमों का उल्लंघन पाया जाता है तो जिम्मेदार शिक्षकों पर नियमानुसार उचित कार्रवाई करने कोयतोड़ आदिवासी समाज संघ ने मांग उठाई गई।







