*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*
(आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें.6262250843 )
पांढुर्णा सावरगांव नीलकंठ मार्ग से पैदल पांढुर्णा की ओर आते वक्त युवक को एक अज्ञात मोटर साइकिल ने
सुबह 9.30 बजे के करीब टक्कर मार दी। सड़क हादसा में घायल युवक घंटों घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़ा रहा। इस घटना के संबंध में सूत्रों एवं जानकारो द्वारा मिली जानकारी मुताबिक पवन पिता सुरेश अलोने उम्र 39 साल निवासी शिवाजी वार्ड पांढुर्णा सड़क मार्ग पर पैदल चलते वक्त एक तेज रफ्तार अज्ञात मोटर साइकिल चालक ने पीछे से सड़क किनारे पैदल चल रहे युवक टक्कर मार दी हादसे में युवक का एक पैर टूट गया। सड़क हादसे से युवक को दर्द से तड़पता देख मोटर साइकिल चालक घटना स्थल से फरार बताया गया। सड़क हादसे में घायल युवक घंटों सड़क किनारे पड़ा रहा कोई उठा नहीं पाया। राहगीरों ने युवक को शराब के नशे में होने से उठाने की कोशिश नहीं की घायल युवक को होश आने पर काफ़ी घंटों बाद एक सड़क मार्ग सफर करने वाले राहगीरों द्वारा सड़क हादसे की पुलिस डॉयल नंबर 112 से मददत मांगी एवं युवक को घायल अवस्था में पांढुर्णा सिविल अस्पताल लाया गया। जाह युवक का प्राथमिक उपचार कराया गया। सिविल अस्पताल डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार उपरांत घायल युवक को सड़क हादसे में पैर की हड्डी टूटने की जानकारी दी गई । सड़क हादसे में घायल युवक को पैर की हड्डी टूटने से नागपुर रेफर करने की बात सामने आई। सड़क हादसे में घायल युवक के परिजन सिविल अस्पताल नहीं आने से घायल युवक को सिविल अस्पताल में परिजनों का इंतजार करते हुए देखा गया। सड़क हादसे की आगे की जांच पड़ताल पांढुर्णा पुलिस विभाग द्वारा की जा रही है।







