*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*
( आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें.6262250843 )

पांढुर्णा विकासखंड बढ़ चिचोली थाना क्षेत्र के अंतरंग15 सितंबर 2026 को पांढुर्णा पुलिस अधीक्षक के आदेश एवं मार्गदर्शन तथा एसडीओपी पांढुर्णा श्री बृजेश भार्गव एवं थाना प्रभारी श्री अमित दानी के निर्देशन में चौकी बड़ चिचोली पुलिस द्वारा अवैध जुआ गतिविधियों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गई।
मंगलवार दिनांक 15 सितंबर 2026 को ग्राम बोथिया में जुआ खेले जाने की सूचना पर चौकी बड़ चिचोली की पुलिस टीमों द्वारा दो अलग-अलग स्थानों पर एक साथ दबिश दी गई। पुलिस की इस कार्यवाही दोनों स्थानों से 5-5 व्यक्तियों सहित कुल 10 जुआरियों को जुआ खेलते हुए पकड़ा गया।
प्रथम प्रकरण में मनेश डोंगरे निवासी बोथिया, सुनील इनवाती निवासी कोडर, रतन चौधरी निवासी आजनगांव, सूरज नवसरे निवासी बोथिया एवं प्रवीण खड़से को पकड़ा गया। इनके कब्जे से ₹2,480 नगद एवं 52 ताश के पत्ते बरामद कर विधिवत जप्त किए गए।
द्वितीय प्रकरण में शुभम पाटील निवासी बड़ चिचोली, मुरलीधर राउत निवासी बोथिया, जावेद निवासी बड़ चिचोली, यश मानमोड़े निवासी बोथिया एवं संजय खड़से निवासी बोथिया को जुआ खेलते पकड़ा गया। इनके कब्जे से ₹2,650 नगद एवं 52 ताश के पत्ते जप्त किए गए।
इस प्रकार दोनों प्रकरणों में कुल ₹5,130 नगद राशि एवं ताश के पत्ते जप्त किए गए। आरोपियों के विरुद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत विधिवत कार्रवाई की गई।
*जुआं फंड की इस कार्यवाही में रही अहम भूमिका*
उक्त इस कार्यवाही में सहायक उपनिरीक्षक ओमप्रकाश मालवीय, सहायक उपनिरीक्षक प्रमोद डोंगरे, प्रधान आरक्षक धर्मेंद्र उइके, आरक्षक ओमबीर, आरक्षक पंकज शर्मा एवं आरक्षक रोहित तिलानते की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
*चौकी बड़ चिचोली पुलिस का स्पष्ट संदेश*
चौकी बड़ चिचोली क्षेत्र में अवैध जुआ एवं सट्टा गतिविधियों के विरुद्ध पुलिस विभाग द्वारा कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। क्षेत्र में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर है।







