*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*
( आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें.6262250843 )

पांढुर्णा कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के निर्देशानुसार जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम के लिए खनिज विभाग द्वारा निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 17 सितंबर 2026 को खनिज विभाग के दल द्वारा तहसील सौंसर अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
क्षेत्र निरीक्षण के दौरान रेमण्ड-बोरगांव मार्ग पर खनिज डोलोमाइट का अवैध रूप से परिवहन करते हुए ट्रैक्टर क्रमांक MH40BE7589 मय ट्रॉली पाए जाने पर खनिज विभाग के दल द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की गई। वाहन को खनिज नियमों के प्रावधानों के अंतर्गत शासकीय रूप से जप्त कर खनिज डोलोमाइट सहित पुलिस थाना लोधीखेड़ा परिसर में शासकीय अभिरक्षा में खड़ा कराया गया।
खनिज के अवैध परिवहन के संबंध में नियमानुसार प्रकरण दर्ज किया गया है। प्रकरण में जुर्माना राशि अधिरोपित किए जाने हेतु निर्णय के लिए माननीय कलेक्टर न्यायालय, पांढुर्णा के समक्ष प्रकरण प्रस्तुत किए जाने की कार्रवाई की जाएगी।
उक्त कार्रवाई के दौरान सहायक खनि अधिकारी श्री महेश नगपुरे एवं खनिज विभाग का संयुक्त अमला उपस्थित रहा।







