*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*
( आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु करें.6262250843 )



पांढुर्णा शिक्षक संघर्ष समिति मध्यप्रदेश के प्रांतीय आव्हान पर चक्रवर्ती सम्राट राजा भोज प्रतिमा स्थल के समक्ष जिले के शिक्षक संवर्ग ने एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन उपवास पर रहते हुए किया।
शिक्षकों ने मध्यप्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग से मांग रखी की पूर्व से सेवारत शिक्षकों को टेट परीक्षा से पूर्णतः मुक्त रखा जाए। इसके स्थान पर समुचित प्रशिक्षण करवायें जाए। नवीन शैक्षणिक संवर्ग की सेवा अवधि की गणना 1 जुलाई 2018 से हो रही है जिससे शिक्षक बेहद आक्रोशित हैं। शिक्षकों ने शिक्षा विभाग से मांग रखी की सेवाकालीन और सेवानिवृत्ति लाभों के लिए प्रथम नियुक्ति दिनांक से सेवा अवधि की गणना की जाएं। ई-अटेंडेंस तकनीकी खामियों से भरी हुई है जिसमें शिक्षकों के निजी मोबाइल और डाटा का उपयोग हो रहा है। शिक्षकों ने कहा कि हम उपस्थिति के लिए तकनीक का विरोध नहीं कर रहे हैं। इसके जगह थंब इंप्रेशन मशीन लगवाई जा सकती है। माननीय मुख्यमंत्री जी ने शिक्षकों के हित में पदोन्नति प्रक्रिया प्रारंभ की थी। जो अभी रुकी हुई है। मुख्यमंत्री जी की महत्वपूर्ण योजना को स्कूल शिक्षा विभाग जारी रखें।
शिक्षक संघर्ष समिति मध्यप्रदेश ने आज अधिकारियों को ज्ञापन देने से परहेज़ किया। शिक्षकों का कहना था कि हम इसके पूर्व समुचित ज्ञापन शासन-प्रशासन तक पहुंचा चुके हैं। आज ज्ञापन धरना-प्रदर्शन स्थल पर उपस्थित समाजसेवी, जनप्रतिनिधि और मीडिया के साथियों को सौंपा गया और अनुरोध किया गया की हमारी समस्याओं को हल करने के लिए आप सारथी की भुमिका निभाएं।
धरना-प्रदर्शन स्थल पर उपस्थित पांढुरना नगर पालिका अध्यक्ष संदीप घाटोंडे,जिला अध्यक्ष संदीप भाई मोहड़ भाजपा जनता पार्टी के प्रतिनिधि के रूप में भाजपा पांढुरना नगर मंडल अध्यक्ष बंटी छगानी, भुषण केवटे, अध्यक्ष तेली समाज संगठन पांढुर्णा, जितेन्द्र अतकरे, संवाददाता BCN एवं पत्रिका, राधेश्याम बेलखडे, संवाददाता दिव्य एक्सप्रेस को ज्ञापन सौंपा गया।
शिक्षक संघर्ष समिति मध्यप्रदेश ने शिक्षकों से अपील की है कि 21 सितम्बर से 30 सितम्बर के बीच प्रत्येक ग्राम पंचायत के सरपंच और नगरीय क्षेत्र के अध्यक्ष को ज्ञापन देना है, ज्ञापन पर शिक्षकों के समर्थन में टीप लिखवानी है और टीप लिखे ज्ञापन को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को फैक्स या ईमेल करेंगे।
धरना-प्रदर्शन की शुरुआत राष्ट्रगान से की गई और लम्बी बिमारी से ग्रसित संघर्षशील साथी अशोजित दुफारे जिनका आज देहावसान हो गया को 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई।
एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन स्थल में शामिल उमेश बिंझाडे जिलाध्यक्ष पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय अभियान और राज्य शिक्षक संघ, जनार्दन खवसे प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष, मध्यप्रदेश अध्यापक शिक्षक संघ, संजय आसरे, जिलाध्यक्ष आजाद शिक्षक संघ, चंद्रशेखर सालबर्डे जिलाध्यक्ष अपाक्स, अजय शेंडे, जिलाध्यक्ष पीएमयूएमएस, आनंद ढोके जिला सचिव , प्रेमराज लांडे जिला सचिव राज्य कर्मचारी संघ, साहेबु उईके उपाध्यक्ष अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा, संदीप चौधरी जिला महासचिव अपाक्स, ओंकार साहू ब्लाक अध्यक्ष तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ, उल्लास कावले ब्लाक अध्यक्ष आजाद अध्यापक शिक्षक संघ, जयसिंह धुर्वे ब्लाक अध्यक्ष अपाक्स भाऊराव कुमरे ब्लाक अध्यक्ष अपाक्स, रविन्द्र गुगल ब्लाक अध्यक्ष अपाक्स और एनएमओपीएस, रविन्द्र अतकरे ब्लाक अध्यक्ष मध्यप्रदेश शिक्षक संघ, अशोक वडस्कर ब्लाक अध्यक्ष, सुरेश धुर्वे ब्लाक अध्यक्ष अपाक्स पांढुर्णा, रमेश पाटिल प्रांतीय संयोजक मंडल सदस्य शिक्षक संघर्ष समिति मध्यप्रदेश, नरेंद्र बांबल सर,दिनेश डोंगरे,प्रतीक्षा पाटिल, रेशमी टेम्बुलकर ब्लाक सचिव अपाक्स, सेवानिवृत्त शिक्षिका रीता मल्होत्रा, रमा नारनवरे, प्रिया केचे, सुजाता पाटिल आदि ने संघर्ष में शामिल समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं का आभार व्यक्त किया। संयुक्त मोर्चा ने शिक्षकों से अपील की गई TET की परीक्षा का फॉर्म न भरे







