*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*
( आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें.6262250843 )

पांढुर्णा जिला मुख्यालय पर शुक्रवार कोयतोड़ आदिवासी समाज संघ ने रैली निकालकर प्रशासन के नाम ज्ञापन सौंपा गया। कोयतोड़ आदिवासी समाज संघ द्वारा बताया की सन् 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के महान जननायक एवं वीर योद्धा गोंड राजा शंकर शाह जी और कुंवर रघुनाथ शाह जी के 169वें बलिदान दिवस पर उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर उपस्थित समाजजनों ने महान वीरों के अदम्य साहस, शौर्य, संघर्ष और बलिदान को स्मरण करते हुए उनके विचारों एवं विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
कोयतोड़ आदिवासी समाज संघ जिला पांढुरना द्वारा क्षेत्र की जनहित एवं जुड़ी चार सूत्रीय मांगों में बताया की 1. शासकीय विज्ञान महाविद्यालय पांढुरना का नामकरण शासकीय विज्ञान महाविद्यालय पांढुरना का नाम महान आदिवासी वीर राजा जाटवा शाह के नाम पर किया जाए। 2. फड़ापेन स्थल को आदिवासी समाज के नाम किया जाए।
पांढुरना रेलवे स्टेशन के समीप स्थित फड़ापेन/बड़ादेव स्थल के संबंध में आवश्यक जांच एवं वैधानिक प्रक्रिया पूरी कर आदिवासी समाज की धार्मिक एवं सांस्कृतिक आस्था का सम्मान सुनिश्चित किया जाए। 3. आदिवासी ग्रामीण अंचलों में सड़क निर्माण एवं सुधार आज भी अनेक आदिवासी ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क सुविधा का अभाव बताया गया है।
क्षेत्र में चिमनखापा–भैसाडोंगरी, जामघाट–चिखली, मुकासा छिंदबोह–नोंनछापर, काराघाट कामठी–झिरपानी सहित अन्य ग्रामीण मार्गों का निर्माण, सुधार एवं आवश्यकतानुसार डामरीकरण कराया जाए, ताकि ग्रामीणों, विद्यार्थियों, मरीजों एवं आम नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिल सके।
*बालाघाट में बैगा बच्चों की मृत्यु की निष्पक्ष जांच एवं उचित सहायता की मांग*
बालाघाट में बैगा जनजाति के बच्चों की मलेरिया से हुई मौतों के मामले में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं एवं संभावित लापरवाही की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारी तय की जाए तथा प्रभावित परिवारों को वर्तमान सहायता राशि में वृद्धि करते हुए उचित आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।
कायटोड आदिवासी समाज संघ पदाधिकारी कार्यकर्ता का उद्देश्य किसी के विरोध में नहीं, बल्कि आदिवासी समाज के अधिकार, सम्मान, विकास और जनहित की आवाज को लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से मजबूती से उठाना है।
*कायटोड आदिवासी समाज संघ पदाधिकारी एवं समाजसेवी उपस्थिति रहे.
इस अवसर पर अजय धुर्वे जिला अध्यक्ष कोयतोड़ आदिवासी समाज संघ जिला पांढुरना, शिवसागर वरखड़े जिला उपाध्यक्ष, बिंतीलाल कुशराम वरिष्ठ समाजसेवी, अरुण कवड़ेती ब्लॉक अध्यक्ष, मनोज कोड़ापे जिला कार्यकारिणी सदस्य, अजय उइके ब्लॉक अध्यक्ष नांदनवाड़ी, राजदीप शेंडें ब्लॉक अध्यक्ष एससी प्रकोष्ठ, अमित डेहारिया जिला अध्यक्ष एससी प्रकोष्ठ, संजय परतेती, अरुण उइके, गोंगपा नगर अध्यक्ष सोनू धुर्वे, ब्लॉक उपाध्यक्ष मोहखेड़, राहुल उइके ब्लॉक कार्यवाहक अध्यक्ष, सुरतराम उइके मीडिया प्रभारी, संदीप ब्लॉक सह-सचिव, दिनु धुर्वे ब्लॉक मीडिया प्रभारी सौसर, जितेन्द्र कुशराम, रश्मि उइके जिला कार्यवाहक अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, संध्या उइके ब्लॉक कार्यवाहक अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, पूनम वरखड़े, कोयारानी सोनू उइके सहित बड़ी संख्या में युवा साथी एवं नारी शक्ति उपस्थित रहे।







