*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*
( आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें.6262250843 )

पांढुर्णा-सौसर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मस्थान वडनगर से कर्मभूमि काशी (वाराणसी) तक निकली ‘सेवा संकल्प बाइक यात्रा’ के पांढुर्णा जिले में आगमन को लेकर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पांढुर्णा में बैठक आयोजित की गई। भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप मोहोड के नेतृत्व में आयोजित बैठक में यात्रा के स्वागत, विभिन्न कार्यक्रमों एवं व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत निकली यह बाइक यात्रा सेवा, समर्पण, सुशासन एवं राष्ट्रनिर्माण का संदेश लेकर विभिन्न राज्यों, जिलों एवं गांवों से होते हुए आगे बढ़ रही है। यात्रा 25 सितंबर को पांढुर्णा जिले में प्रवेश करेगी, जबकि 26 सितंबर को जामसांवली श्री हनुमान मंदिर (हनुमान लोक) में यात्रा में शामिल सेवा यात्रियों का स्वागत किया जाएगा। इस अवसर पर सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ एवं साधु-संतों का सम्मान किया जाएगा।
बैठक में यात्रा के जिले में प्रवेश से लेकर विभिन्न स्थानों पर स्वागत, कार्यकर्ता सहभागिता,जनभागीदारी तथा जामसांवली में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप मोहोड ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से यात्रा के स्वागत एवं कार्यक्रमों को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ का उद्देश्य सेवा और राष्ट्रनिर्माण के भाव को जन-जन तक पहुंचाना तथा युवाओं एवं समाज के विभिन्न वर्गों की सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देना है। वडनगर से वाराणसी तक निकली यह यात्रा सेवा, संस्कार और राष्ट्र के प्रति समर्पण का संदेश लेकर आगे बढ़ रही है।
26 सितंबर को जामसांवली स्थित श्री हनुमान मंदिर (हनुमान लोक) में यात्रा में शामिल सेवा यात्रियों का आत्मीय स्वागत किया जाएगा। इस दौरान सेवा, सामाजिक सहभागिता, संस्कार एवं राष्ट्रनिर्माण के संकल्प को आगे बढ़ाने का संदेश दिया जाएगा।
बैठक एवं तैयारियों के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप मोहोड, नगर पालिका पांढुर्णा अध्यक्ष संदीप घाटोडे, प्रदेश प्रवक्ता अजय धवले, जिला महामंत्री देवेंद्र गायकवाड़, पूर्व जिला महामंत्री राहुल मोहोड, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विवेक गायकवाड़, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष रामेश्वर खोडे एवं महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती संजुलता सोमवंशी सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप मोहोड ने कहा कि ‘सेवा संकल्प बाइक यात्रा’ केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और राष्ट्रनिर्माण की भावना को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का माध्यम है। पांढुर्णा जिले में यात्रा का आत्मीय स्वागत किया जाएगा तथा भाजपा कार्यकर्ता एवं नागरिक उत्साहपूर्वक इसमें सहभागिता करेंगे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘सेवा, सुशासन और विकसित भारत’ के संकल्प को जनभागीदारी के माध्यम से आगे बढ़ाना ही इस अभियान का मूल उद्देश्य है। पांढुर्णा जिले में यात्रा के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में भाजपा कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं आम नागरिकों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।







