*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*
( आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें.6262250843 )

पांढुर्णा सौसर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138वें संस्करण का आज ग्राम लिंगा में जनपद पंचायत सदस्य विपिन कराडे जी के निवास स्थित बूथ क्रमांक 14 पर सामूहिक श्रवण किया गया।
कार्यक्रम में छिंदवाड़ा-पांढुर्णा संसदीय क्षेत्र के सांसद विवेक ‘बंटी’ साहू एवं भाजपा जिला अध्यक्ष पांढुर्णा संदीप मोहोड सहित पार्टी के जिला एवं मंडल पदाधिकारी,कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
‘मन की बात’ के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी देशवासियों से संवाद करते हुए विभिन्न सामाजिक, राष्ट्रीय एवं जनसेवा से जुड़े विषयों पर अपने विचार साझा करते हैं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने प्रधानमंत्री जी के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना तथा समाज और राष्ट्रहित में सहभागिता के लिए प्रेरणा प्राप्त की।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता मोरेश्वर मर्सकोले,जिला उपाध्यक्ष सदन साहू,जनपद पंचायत सदस्य विपिन कराडे, सरपंच रूपेश कराडे,लिंगा मंडल अध्यक्ष घनश्याम कड़वे, मोहखेड़ मंडल अध्यक्ष गगन घडकरे,देवराव ठाकरे,मनोज ठाकरे,यश कराड़े,विनोद ठाकरे,गोलू जूनघरे,प्रतीक चौरे,आदित्य कोचे,नारायण चंदेल,शिवचरण यादव,अशोक काले भाजपा के जिला एवं मंडल पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।







