*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*
( आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें. 6262250843 )

पांढुर्ना, 27 सितंबर 2026 को पांढुर्ना जिले में अल्पवृष्टि से उत्पन्न सूखे की स्थिति को लेकर आज सौसर में कांग्रेसजनों एवं क्षेत्रों के किसानों की एक महत्वपूर्ण बैठक में चर्चा विमर्श किया गया। आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में जिले को शीघ्र सूखाग्रस्त घोषित कर किसानों को राहत प्रदान करने की मांग पर विस्तृत चर्चा हुई।
इस अवसर पर इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व कृषि मंडी अध्यक्ष श्री अशोक जी चौधरी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजेंद्र जी यमदे, पूर्व नपा उपाध्यक्ष श्री सुनील जी भांगे, जिला कांग्रेस महामंत्री श्री प्रशांत जी महाले, जिला युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष श्री अनमोल कुमार आकोटकर, ब्लॉक कांग्रेस कोषाध्यक्ष श्री अमरीश जी जायसवाल, सौसर क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री राजा जी कलसकर, सौसर क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री शाहिद जी सिद्दीकी, श्री मनोज जी शिंदे, श्री देवराव जी वडस्कर, श्री गंगाधर जी ठाकरे उपस्थित रहे।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि फसलों को हुए भारी नुकसान के आकलन हेतु शासन से तत्काल सर्वे कराने, प्रभावित किसानों को मुआवजा, बीमा राशि एवं बिजली बिल में छूट दिलाने की मांग को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जाएगा। जिसको लेकर सौसर क्षेत्र के आस पास किसानों से अपने अपने क्षेत्रों में हुई अल्पवृष्टि से उत्पन्न सूखे की स्थिति एवं फसलों को हुए भारी नुकसान को लेकर सभी किसानों एवं कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ता ने अपने अपने विचार प्रकट कर आने वाले दिनों जिला प्रशासन को ज्ञापन के माध्यम से ध्यानाकर्षित करने की बात सामने आई है।







