*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*
( आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें.6262250843 )

पांढुर्णा 08 अक्टूबर 2026 गुरुवार को टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिला पांढुर्णा की 10 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त पंचायत के रूप में सम्मानित किया गया। इनमें 07 ग्राम पंचायतों को स्वर्ण पदक एवं 03 ग्राम पंचायतों को पदक प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्रों का वितरण कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ, पूर्व मंत्री श्री नानाभाऊ मोहोड़, नगर पालिका अध्यक्ष श्री संदीप घाटोड़े द्वारा किया गया।
इसी अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जे.पी. नड्डा द्वारा संयुक्त स्वास्थ्य दल अभियान का शुभारंभ किया गया, जिसमें जिला पांढुर्णा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सहभागिता की।
कार्यक्रम में वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक श्री तुषार सिंगारे द्वारा टीबी के लक्षण, समय पर जांच एवं उपचार, बचाव के उपाय तथा निक्षय पोषण योजना की जानकारी दी गई। राष्ट्रीय कैडेट कोर के कैडेट्स को अभियान की टोपी प्रदान कर जनजागरूकता गतिविधियों में सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ, पूर्व मंत्री श्री नानाभाऊ मोहोड़, नगर पालिका अध्यक्ष श्री संदीप घाटोड़े, मंडल अध्यक्ष श्री बंटी छगानी, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय प्रकाश ठाकुर सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।







