*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*
( आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें.6262250843 )

पांढुर्णा, 10 अक्टूबर रविवार 2026। पांढुर्णा जिला मुख्यालय पर सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत “सेवा मेरा योगदान” कार्यक्रम के तहत शनिवार को जनपद पंचायत पांढुर्णा द्वारा वरिष्ठ नागरिक सम्मान दिवस एवं “हमारे बच्चे, हमारा सम्मान” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया गया तथा बच्चों के उत्साहवर्धन के माध्यम से उनके उज्ज्वल भविष्य के प्रति समाज की जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित कर उनके अनुभवों और समाज में योगदान के प्रति आदर व्यक्त किया गया। साथ ही बच्चों की सहभागिता से संबंधित गतिविधियां आयोजित की गईं।
कार्यक्रम में ,अपर कलेक्टर श्रीमती ज्योति ठाकुर, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पांढुर्णा श्रीमती अलका एक्का जनपद पंचायत पांढुर्णा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित जनप्रतिनिधि,अधिकारी-कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान, बच्चों के प्रति संवेदनशीलता तथा समाज में सेवा, सहयोग और सहभागिता की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।







