*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*
( आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें.6262250843 )

पांढुर्णा शहर में आज रात दादागुरू का आगमन होने जा रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रात 8रू30 बजे दादागुरू शहर के श्याम होंडा परिसर में पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर स्वागत एवं आयोजन की तैयारियां की गई है। आयोजन से जुड़े लोगों द्वारा श्रद्धालुओं को दादागुरू के आगमन की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की गई है।
दादागुरू के आगमन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखा जा रहा है। श्याम होंडा परिसर में उनके स्वागत की तैयारियां की गई हैं, ताकि आगमन के दौरान श्रद्धालु दर्शन कर सकें। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से निर्धारित समय पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर दादागुरू के दर्शन का लाभ लेने का आग्रह किया है। दादागुरू का आगमन रात 8रू30 बजे श्याम होंडा में होगा। इस अवसर पर श्रद्धालुओं को उनके दर्शन करने का अवसर मिलेगा। आयोजन से जुड़े लोगों ने सभी श्रद्धालुओं से समय पर पहुंचने तथा कार्यक्रम में शामिल होकर दर्शन लाभ लेने की अपील की है।







