*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*
( आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें 6262250843 )


पांढुर्णा शहर के घनपेट बाईपास पर संजय कुमार पवार उम्र 52 साल निवासी संतोषी माता वार्ड ग्राम टेमनी कला में डिप्टी रेंजर पद पर पदस्थ की मोटर साइकिल से ड्यूटी पर जाते वक्त घंनपेट बाईपास पर स्कॉर्पियो कार ने जोरदार टक्कर मारी दी। इस सड़क हादसे में घायल संजय कुमार पवार डिप्टी रेंजर के सिर चहरे पर गंभीर चोटे आई। सड़क हादसा 11 से 11.30 बजे के बीच बताया जा रहा है। राहगीरों द्वारा पुलिस डॉयल नंबर 112 को सूचना दी एवं घायल को सिविल अस्पताल पहुंचाया। सड़क हादसे में घायल का ईलाज चल रहा है। सिविल अस्पताल से मिली जानकारी मुताबिक घायल की जांच रिपोर्ट आने के बाद नागपुर रेफर करने की बात सामने आई है। पुलिस प्रशासन घटना की जांच पड़ताल जुटी हुई है।







