पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा ( विज्ञापन एवं खबरें प्रकाशित करने संपर्क करें )

कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत खेडीकला में निस्तारी तालाब में गहरीकरण कार्य जनभागीदारी से ग्राम आजनगाव, वाडेगाव एवं खेडीकला द्वारा संयुक्त रूप से सभी कृषकों के द्वारा किया जा रहा है। उक्त गहरीकरण कार्य का निरीक्षण प्रभारी जनपद पंचायत श्री विनय प्रकाश ठाकुर द्वारा किया गया।
निरीक्षण के दौरान तालाब गहरीकरण कार्य की प्रगति का अवलोकन किया गया तथा जनभागीदारी से किए जा रहे इस कार्य की सराहना की गई। ग्रामीणों एवं कृषकों के सहयोग से जल संरक्षण एवं जल संवर्धन की दिशा में यह कार्य महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है।









