पांढुर्णा में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित, आगामी ग्रीष्मकाल में पेयजल संकट से निपटने ठोस कार्ययोजना तैयार करें – सांसद श्री विवेक बंटी साहू , विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्ण रूप से पूर्ण कराएं , विभागीय समन्वय, समयबद्ध कार्यवाही एवं विकास कार्यों की सतत निगरानी सुनिश्चित की जाएं , 277 प्रभावित बसाहटों में पेयजल संकट निवारण के लिए 6.56 करोड़ रुपये के कार्य प्रस्तावित, जल संरक्षण एवं विद्युत चोरी रोकने पर भी जोर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी ग्राम नीलकंठ में जाम नदी किनारे स्थित खेत में गांजे के 09 पौधे, कुल वजन लगभग 04 किलोग्राम किए जप्त, पुलिस ने आरोपी पर NDPS एक्ट के तहत कार्यवाही कर किया गिरफ्तार, जिले में पुलिस की दुसरी कार्यवाही पहले मोहगांव दूसरी ग्राम नीलकंठ पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी ग्राम नीलकंठ में जाम नदी किनारे स्थित खेत में गांजे के 09 पौधे, कुल वजन लगभग 04 किलोग्राम किए जप्त, पुलिस ने आरोपी पर NDPS एक्ट के तहत कार्यवाही कर किया गिरफ्तार । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प से सिकलसेल मुक्त होगा देश : सासंद बंटी विवेक साहू , सांसद ने कहा प्रधानमंत्री की पहल पर हर बहन के स्वास्थ्य की हो रही जांच , नांदनवाड़ी मंडल के ग्राम अम्बाड़ा में 43 वें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में हुआ 374 मरीजों का उपचार , सांसद ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के बच्चों से किया संवाद सफलता की कहानी, ग्राम चिचखेड़ा के हिमांशु गाजरें और निखिल कोहले की पहल बनी युवाओं के लिए प्रेरणा, 10 बैग से शुरू किया मशरूम उत्पादन, मेहनत और लगन से 400 बैग तक पहुंचा सफर, फार्म पर दिया जाता है मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण। छोटा पंढरपुर’ बेरडी में भक्ति और श्रद्धा का संगम, अखंड हरिनाम सप्ताह एवं भागवत कथा ज्ञानयज्ञ के समापन अवसर पर सम्मिलित हुए सांसद विवेक ‘बंटी’ साहू एवं भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप मोहोड, ह.भ.प. श्री बालकृष्ण दादा वसंतगडकर महाराज जी के कीर्तन में भक्तिरस में सराबोर हुए श्रद्धालु, परंपरानुसार दहीहांडी का आयोजन संपन्न।

सांसद बंटी विवेक साहू ने सबजूनियर टीम को शुभकामनाएं देते हुए किया उज्जैन रवाना

पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता  मनोज सातपुते पांढुर्णा 

छिंदवाड़ा पांढुर्णा।  उज्जैन में 23 मई से 26 मई तक राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इस राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में सहभागिता करने हेतु जिला बास्केटबॉल संघ छिंदवाड़ा की टीम शुक्रवार को उज्जैन के लिए रवाना हुई। टीम के रवाना होने के अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू ने खिलाड़ी बालिका वर्ग की खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं देते हुए उज्जैन रवाना किया।

 छिंदवाड़ा पांढुर्णा सांसद बंटी विवेक साहू ने भी सबजूनियर खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए खिलाड़ियों को पूरी मेहनत, अनुशासन एवं खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की प्रेरणा देते हुए प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ ही जिले का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान सबजूनियर बालिका वर्ग की खिलाड़ियों ने भी सांसद बंटी विवेक साहू को प्रतियोगिता में भाग लेते हुए खिताब जीतकर जिले का नाम रोशन करने का भरोसा दिलाया।

यह टीम हुई उज्जैन रवाना

उज्जैन में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सबजूनियर बालिका वर्ग की टीम उज्जैन रवाना हुई, जिसमें अनुज्ञा मालवीया, लोरी घारू, आरोही वैष्णव, पूर्वी वैष्णव, विताशा बेदी, सरन्या सुर्वे, दृष्टि चरपे,एंजल राजपूत, अमोदिनी जैन, प्रेयांशी चौरसिया, अरिशा चौधरी शामिल है।

इस अवसर पर यह रहे प्रमुख रूप से उपस्थित

इस अवसर पर जिला बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष अनिल शुक्ला, सचिव अंकित सोलंकी, नीरज शर्मा, विनय खरे, आकाश ठाकुर, आशीष चौहान, अशोक साहू, संतोष साहू, वैभव शर्मा, शुभम यादव, चंचल डेहरिया, वरुण धारपुर सहित जिला बास्केटबॉल संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी, वरिष्ठ खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने टीम को बधाई देते हुए प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन की कामना की। सभी खिलाड़ियों एवं पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि छिंदवाड़ा की टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर जिले का नाम गौरवान्वित करेगी।

Leave a Comment

और पढ़ें

पांढुर्णा में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित, आगामी ग्रीष्मकाल में पेयजल संकट से निपटने ठोस कार्ययोजना तैयार करें – सांसद श्री विवेक बंटी साहू , विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्ण रूप से पूर्ण कराएं , विभागीय समन्वय, समयबद्ध कार्यवाही एवं विकास कार्यों की सतत निगरानी सुनिश्चित की जाएं , 277 प्रभावित बसाहटों में पेयजल संकट निवारण के लिए 6.56 करोड़ रुपये के कार्य प्रस्तावित, जल संरक्षण एवं विद्युत चोरी रोकने पर भी जोर

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी ग्राम नीलकंठ में जाम नदी किनारे स्थित खेत में गांजे के 09 पौधे, कुल वजन लगभग 04 किलोग्राम किए जप्त, पुलिस ने आरोपी पर NDPS एक्ट के तहत कार्यवाही कर किया गिरफ्तार, जिले में पुलिस की दुसरी कार्यवाही पहले मोहगांव दूसरी ग्राम नीलकंठ

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प से सिकलसेल मुक्त होगा देश : सासंद बंटी विवेक साहू , सांसद ने कहा प्रधानमंत्री की पहल पर हर बहन के स्वास्थ्य की हो रही जांच , नांदनवाड़ी मंडल के ग्राम अम्बाड़ा में 43 वें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में हुआ 374 मरीजों का उपचार , सांसद ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के बच्चों से किया संवाद

सफलता की कहानी, ग्राम चिचखेड़ा के हिमांशु गाजरें और निखिल कोहले की पहल बनी युवाओं के लिए प्रेरणा, 10 बैग से शुरू किया मशरूम उत्पादन, मेहनत और लगन से 400 बैग तक पहुंचा सफर, फार्म पर दिया जाता है मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण।

छोटा पंढरपुर’ बेरडी में भक्ति और श्रद्धा का संगम, अखंड हरिनाम सप्ताह एवं भागवत कथा ज्ञानयज्ञ के समापन अवसर पर सम्मिलित हुए सांसद विवेक ‘बंटी’ साहू एवं भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप मोहोड, ह.भ.प. श्री बालकृष्ण दादा वसंतगडकर महाराज जी के कीर्तन में भक्तिरस में सराबोर हुए श्रद्धालु, परंपरानुसार दहीहांडी का आयोजन संपन्न।

बेरडी में 100 वर्षों से अधिक पुरानी अखंड हरिनाम सप्ताह की परंपरा का होगा भव्य समापन, दही-लाही महाप्रसाद एवं महाकाले के कीर्तन में डेढ़ लाख तक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना, कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के नेतृत्व में जिला प्रशासन ने की व्यापक व्यवस्थाएं, वारकरी संप्रदाय की समृद्ध परंपरा, महाराष्ट्रीयन संस्कृति और सामाजिक समरसता का अनुपम संगम है बेरडी का पंढरीनाथ मंदिर सप्ताह

रामलीला मैदान, नई दिल्ली में आयोजित होने वाले देशव्यापी “वोट चोरों से देश बचाओ अभियान” की तैयारियों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने महत्वपूर्ण बैठक की आयोजित।, इस बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC), नई दिल्ली द्वारा नवनियुक्त पर्यवेक्षक श्री बिमल शाह जी (गुजरात) विशेष रूप से उपस्थित रहे।, नई दिल्ली में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी रूपरेखा उद्देश्य सभी पदाधिकारियों से अभियान की सफलता हेतु सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।