हर घर तिरंगा अभियान के तहत पांढुर्णा नगर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा , देशभक्ति एवं राष्ट्रीय गौरव का दिया संदेश, विद्यार्थियों ने लगाए देशभक्ति के नारे, जिले के एक मात्र कन्या महाविद्यालय में हर घर तिरंगा अभियान तहत हुआ आयोजन सौसर में गूंजा राष्ट्रप्रेम का जयघोष ,भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसमुदाय , तिरंगे की शान और राष्ट्र प्रथम के संकल्प के साथ निकली भव्य यात्रा प्रशासन ने स्कूल का बदला टाईमिंग तो ऑटो रहे बंद पारडी मार्ग पर वाहनों लगा लंबा जाम स्कूल छात्र अभिभावक किसान राहगीर घंटों जाम से रहे परेशान, अभिभावकों ने प्रशासन से सुचारू व्यवस्था बनाने की उठाई मांग ग्राम पंचायत खैरापैका पंचायत सचिव द्वारा साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था एवं पंचायत संबंधी कार्यों में लापरवाही बरतने तथा नियमित रूप से पंचायत में उपस्थित नहीं होने ग्रामीणों ने जनसुनवाई में कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ से शिकायत अधिकारियों को जांच के दिए दिशा निर्देश प्रधानमंत्री आवास योजना संबंधी शिकायत, जांच में पाई गई , निराधार, जनपद पंचायत पांढुर्णा मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय प्रकाश ठाकुर मार्गदर्शन में संयुक्त जांच दल ने की जांच पड़ताल सीएम डॉ. यादव ने हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर किए 311 करोड़, कहा- सेवा ही हमारा धर्म , सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि खातों में ट्रांसफर , महिलाओं को मिले प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के रुपये , गरीब-युवा-नारी शक्ति-किसानों के लिए हो रहे ऐतिहासिक काम

एम.बी.बी.एस में गोल्ड मेडल हासिल कर सौसर की बेटी डॉ. शिवांशी श्रीवास्तव रचा सफलता का नया इतिहास ,बनीं युवाओं की प्रेरणा

*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*

पांढुर्णा जिले की विकासखंड सौंसर की प्रतिभाशाली बेटी डॉ. शिवांशी श्रीवास्तव ने चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे सौसर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता से क्षेत्र में हर्ष और गौरव का माहौल है। इस संबंध मिली जानकारी मुताबिक देवास स्थित अमलतास इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एमपीएमस्यू) के दीक्षांत समारोह में डॉ. शिवांशी को औपचारिक रूप से एमबीबीएस की उपाधि प्रदान की गई। साथ ही शैक्षणिक सत्र 2020-21 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनकी मेहनत, लगन और शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रमाण है।

डॉ. शिवांशी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सौसर के प्रतिष्ठित सुभाष मॉन्टेसरी पब्लिक स्कूल से प्राप्त की। छात्र जीवन से ही उन्होंने अनुशासन, समर्पण और निरंतर परिश्रम को अपना आधार बनाया, जिसके बल पर उन्होंने यह महत्वपूर्ण मुकाम हासिल किया।

डॉ. शिवांशी, श्री गंगाधर श्रीवास्तव एवं श्रीमती अरुणा श्रीवास्तव की सुपुत्री हैं। उनके पिता रेमंड लिमिटेड में कार्यरत हैं, जबकि माता गृहिणी हैं। बेटी की इस उपलब्धि पर परिवार, मित्रों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

डॉ. शिवांशी अब चिकित्सा क्षेत्र में और अधिक विशेषज्ञता प्राप्त करने के लिए स्नातकोत्तर (पीजी) अध्ययन की तैयारी कर रही हैं। उनकी सफलता क्षेत्र की युवा पीढ़ी, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है। उन्होंने यह सिद्ध कर दिया है कि दृढ़ संकल्प, अथक परिश्रम और लक्ष्य के प्रति समर्पण से किसी भी ऊंचाई को हासिल किया जा सकता है।

सौसर, पांढुर्णा की इस होनहार बेटी की उपलब्धि ने पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है और शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने की प्रेरणा दी है। यह सफलता इस बात का उदाहरण है कि सपनों को साकार करने के लिए मेहनत, लगन और आत्मविश्वास सबसे बड़ी ताकत होती है।

Leave a Comment

और पढ़ें

हर घर तिरंगा अभियान के तहत पांढुर्णा नगर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा , देशभक्ति एवं राष्ट्रीय गौरव का दिया संदेश, विद्यार्थियों ने लगाए देशभक्ति के नारे, जिले के एक मात्र कन्या महाविद्यालय में हर घर तिरंगा अभियान तहत हुआ आयोजन

प्रशासन ने स्कूल का बदला टाईमिंग तो ऑटो रहे बंद पारडी मार्ग पर वाहनों लगा लंबा जाम स्कूल छात्र अभिभावक किसान राहगीर घंटों जाम से रहे परेशान, अभिभावकों ने प्रशासन से सुचारू व्यवस्था बनाने की उठाई मांग

ग्राम पंचायत खैरापैका पंचायत सचिव द्वारा साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था एवं पंचायत संबंधी कार्यों में लापरवाही बरतने तथा नियमित रूप से पंचायत में उपस्थित नहीं होने ग्रामीणों ने जनसुनवाई में कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ से शिकायत अधिकारियों को जांच के दिए दिशा निर्देश

सीएम डॉ. यादव ने हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर किए 311 करोड़, कहा- सेवा ही हमारा धर्म , सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि खातों में ट्रांसफर , महिलाओं को मिले प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के रुपये , गरीब-युवा-नारी शक्ति-किसानों के लिए हो रहे ऐतिहासिक काम

पांढुर्णा जिले के नागरिको की सुविधा यातायात व्यवस्था सुचारू संचालन को दृष्टिगत रखते कलेक्टर ने अशासकीय विद्यालयों के संचालन समय में किया परिवर्तन, 10 अगस्त से नई समय-सारणी लागू, दो पालियों में संचालित विद्यालयों के लिए किया आदेश जारी

श्री सिद्धि विनायक गणेश मन्दिर के शेष निर्माण कार्य कराने बाबद समाजसेवी गणेश बापू बालपांडे द्वारा 2 लाख 51 हज़ार रुपये राशी का चेक करेंगे भेंट (की घोषणा) , मंदिर समिति भेंट राशी से मार्ग पर स्वागत द्वार, मन्दिर परिसर में टाइल्स, परिसर को सुरक्षित करने स्टील बाउंड्री वॉल, मन्दिर में पीतल की चरण पादुका मूर्ति के ऊपर पीतल का बड़ा छत्र, आदि अन्य निर्माण कार्य किए जाएंगे

विश्व आदिवासी दिवस पर्व पर शहर में निकली विशाल भव्य रैली पारंपरिक वेशभूषा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस , जय सेवा’ और जय फड़ापेन, ‘जय आदिवासी’ नारों से गुंज उठा पूरा शहर , आयोजन ने जिले में आपसी भाईचारे, सांस्कृतिक धरोहर और सामाजिक एकता का दिया संदेश।