*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*
( आपके आस पास क्षेत्र की खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें.6262250843 )

पांढुर्णा पारडी मार्ग पर रेल्वे गेट पास बुधवार की सुबह पेड़ पर फांसी पर झूलता मिला युवक का शव को ग्रामीणों एव राहगीरों द्वारा देखा गया । पेड़ पर फांसी पर लटका युवक का शव दिखने आस पास क्षेत्र खबर फैलने पर लोगों की भारी भीड़ देखने उमड़ पड़ी। पेड़ पर फांसी झूलता मिला युवक राहगीरों एवं ग्रामीणों द्वारा पुलिस विभाग को घटना जानकारी दी गई। घटना स्थल पर पुलिस विभाग टिम पहुंची एवं युवक की छानबीन में मिले दस्तावेज के आधार पर पुलिस विभाग ने युवक की पहचान संतोष पिता देवीचरण गोड ग्राम सुपाचुहा जिला सोनभद्र उत्तरप्रदेश निवासी बताया जा रहा है। पुलिस विभाग जांच टिम को पेड़ पर फांसी फंदे पर झूलता हुआ युवक का शव के कुछ दूरी पर एक बैग मिला जिसकी जांच पड़ताल पुलिस विभाग टिम द्वारा की जा रही। पुलिस विभाग टिम ने पेड़ पर फांसी पर लटका युवक शव को नीचे उतारा गया एवं शव के बारे आस पास क्षेत्र में युवक के बारे मे पूछताश की जा रही है। पुलिस विभाग द्वारा युवक की शिनाख्त करने उपरांत सिविल अस्पताल डॉ द्वारा पोस्टमार्टम कराने की बात सामने आई है। सूत्रों से मिली जानकारी मुताबिक मृतक युवक केरल में किसी कंपनी में कार्यरत कर्मचारी बताया जा रहा है। पुलिस विभाग पेड़ पर फांसी झूलता मिला युवक की हर पहलु की बारीकी से जांच पड़ताल जुटी हुई है। ता की युवक के बारे में कुछ अधिक जानकारी सामने आ सके। पुलिस विभाग द्वारा युवक के परिजनों को घटना की जानकारी पहुंचाई गई। मृतक युवक के परिजन उत्तरप्रदेश से गुरुवार पांढुर्णा पहुंचने पर युवक के शव को परिजनों को सौंपा जाएगा। उत्तरप्रदेश का युवक केरल में करता है काम पांढुर्णा के ग्राम पारडी मार्ग पर पेड़ पर लटका मिला युवक का शव इसके हर पहलु की बारीकी से पुलिस विभाग द्वारा जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।









