*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा *
(आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें.)

पांढुरना विकासखंड ग्राम राजना हिवरा के पास नागपुर-भोपाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुनः ह दो वाहन की आपस भिड़ंत होने की खबर सामने आई है। दो दिनों में दो बड़े सड़क हादसे की घटना हुई है। इस सड़क हादसे के संबंध सूत्रों एवं जानकारों द्वारा मिली जानकारी मुताबिक इस सड़क हादसा मंगलवार को यात्री बस तथा कार में आमने-सामने हुई भिड़ंत होने की घटना सामने आई है। इस सड़क हादसे में कार में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल जिन्हें पांढुर्णा सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार उपरांत गंभीर चोटे होने से डॉ द्वारा नागपुर रेफर करने की बात सामने आई है। सड़क हादसे की जानकारी मिलते ही बढ़ चिचोली पुलीस सूचना मिलते ही आनन-फानन में दुर्घटना स्थल पहुंचे एवं सड़क पर लगा लंबा जाम यातायात व्यवस्था सुचारू बनाया गया। सड़क हादसे के संबंध सूत्रों एवं जानकारों द्वारा मिली जानकारी मुताबिक ग्राम राजना के पास नागपुर भोपाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार दुपहर 12.00से 1.00 बजे की बीच जोधपुर से नागपुर की और जा रहीं यात्री बस एवं स्वीफ्ट कार में जोरदार भिंड़त हुई है। इस दर्दनाक सड़क हादसे में कार के सामने के हिस्से के परखच्चें उड़ गए एवं यात्री बस के सामने का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हुआ है,हांला कि बस में सवार किसी भी यात्री को काई चोट नहीं आई लेकिन कार में सवार सभी पांच लोग गंभीर चोटे आने से 5 घायलों को नागपुर रेफर करने की जानकारी सामने हैं। सड़क हादसे की बड चिचोली पुलिस विभाग द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है।









