प्रशासन ने स्कूल का बदला टाईमिंग तो ऑटो रहे बंद पारडी मार्ग पर वाहनों लगा लंबा जाम स्कूल छात्र अभिभावक किसान राहगीर घंटों जाम से रहे परेशान, अभिभावकों ने प्रशासन से सुचारू व्यवस्था बनाने की उठाई मांग ग्राम पंचायत खैरापैका पंचायत सचिव द्वारा साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था एवं पंचायत संबंधी कार्यों में लापरवाही बरतने तथा नियमित रूप से पंचायत में उपस्थित नहीं होने ग्रामीणों ने जनसुनवाई में कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ से शिकायत अधिकारियों को जांच के दिए दिशा निर्देश प्रधानमंत्री आवास योजना संबंधी शिकायत, जांच में पाई गई , निराधार, जनपद पंचायत पांढुर्णा मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय प्रकाश ठाकुर मार्गदर्शन में संयुक्त जांच दल ने की जांच पड़ताल सीएम डॉ. यादव ने हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर किए 311 करोड़, कहा- सेवा ही हमारा धर्म , सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि खातों में ट्रांसफर , महिलाओं को मिले प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के रुपये , गरीब-युवा-नारी शक्ति-किसानों के लिए हो रहे ऐतिहासिक काम पांढुर्णा जिले के नागरिको की सुविधा यातायात व्यवस्था सुचारू संचालन को दृष्टिगत रखते कलेक्टर ने अशासकीय विद्यालयों के संचालन समय में किया परिवर्तन, 10 अगस्त से नई समय-सारणी लागू, दो पालियों में संचालित विद्यालयों के लिए किया आदेश जारी श्री सिद्धि विनायक गणेश मन्दिर के शेष निर्माण कार्य कराने बाबद समाजसेवी गणेश बापू बालपांडे द्वारा 2 लाख 51 हज़ार रुपये राशी का चेक करेंगे भेंट (की घोषणा) , मंदिर समिति भेंट राशी से मार्ग पर स्वागत द्वार, मन्दिर परिसर में टाइल्स, परिसर को सुरक्षित करने स्टील बाउंड्री वॉल, मन्दिर में पीतल की चरण पादुका मूर्ति के ऊपर पीतल का बड़ा छत्र, आदि अन्य निर्माण कार्य किए जाएंगे

अमरावती मार्ग का हाल बेहाल, दोपहिया एवं चारपहिया वाहन चालकों गड्ढों से आवागमन करना जानलेवा हो रहा साबित दुर्घटना का जिम्मेदार होगा कौन कुंभकर्ण के नीद से कब जागेगा विभाग एवं प्रशासन आम नागरिकों में खस्ताहाल सड़क मार्ग को लेकर पनप रहा आक्रोश

*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*

(आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें )

पांढुरना शहर क्षेत्र से वर्धा नदी तक जाने वाले अमरावती मार्ग की हालत दिनोंदिन खराब होती जा रही है। करीब 11 किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर जगह-जगह बड़े और गहरे गड्ढे हो गए हैं, जिससे आवागमन बेहद कठिन और जोखिम भरा बन गया है। सड़क की जर्जर स्थिति के कारण प्रतिदिन हजारों राहगीरों, वाहन चालकों और ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

यह मार्ग पांढुरना शहर को आसपास के कई गांवों और अमरावती दिशा से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। इसके बावजूद सड़क की दुर्दशा पर जिम्मेदार विभागों का ध्यान नहीं जा रहा है। मार्ग पर बने गड्ढों के कारण दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं चारपहिया वाहनों और ऑटो चालकों को भी दुर्घटना की आशंका के बीच सफर करना पड़ रहा है। रात के समय और अधिक खतरा बढ़ जाता है, क्योंकि गड्ढों का सही अनुमान नहीं लग पाने से वाहन चालक असंतुलित होकर दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सड़क की खराब स्थिति को लेकर कई बार सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने प्रशासन एवं संबंधित विभागों को अवगत कराया है। ज्ञापन सौंपे गए, शिकायतें की गईं और समस्या के समाधान की मांग भी उठाई गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। लोगों का आरोप है कि प्रशासन इस गंभीर समस्या को नजरअंदाज कर रहा है और उसकी कुंभकर्णी नींद खुलने का नाम नहीं ले रही।

क्षेत्रवासियों के अनुसार लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा समय-समय पर गड्ढों में मिट्टी, गिट्टी या डामर डालकर अस्थायी मरम्मत की जाती है, लेकिन कुछ ही दिनों में सड़क फिर से उखड़ जाती है। विभाग की यह व्यवस्था समस्या का स्थायी समाधान साबित नहीं हो रही है। लोगों का कहना है कि केवल गड्ढे भरने से काम नहीं चलेगा, बल्कि पूरे मार्ग का नवीनीकरण और गुणवत्तापूर्ण मरम्मत कराई जानी चाहिए।

मानसून शुरू होने पुर्व में रोड की मरम्मत एवं गड्ढों को नहीं भरा गया जिससे राहगीरों एवं लोगों की चिंता और बढ़ गई है। बारिश शुरू होने के बाद गड्ढों में पानी जमा होने से गड्ढों की गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो गया ऐसी स्थिति में दुर्घटनाओं की संभावना कई गुना बढ़ गई है। साथ ही सड़क पर जलभराव होने से वाहनों को नुकसान पहुंचने और यातायात बाधित होने की आशंका अधिक बनी हुई है।

ग्रामीणों, व्यापारियों और नियमित यात्रियों ने प्रशासन से मांग की है कि बारिश को देखते अमरावती मार्ग के गड्ढों की पक्की मरम्मत कर सड़क का नवीनीकरण कराया जाए। उनका कहना है कि यह मार्ग क्षेत्र की जीवनरेखा है और इसकी उपेक्षा सीधे आम जनता की सुरक्षा और सुविधा से जुड़ा विषय है।

नागरिकों ने संबंधित अधिकारियों से शीघ्र संज्ञान लेकर प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि स्कूल छात्र छात्राओं, राहगीरों, किसानों, वाहन चालकों और ग्रामीणों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके तथा संभावित सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके। पांढुर्णा जिला कांग्रेस कमेटी एवं पांढुर्णा विधानसभा क्षेत्र विधायक श्री निलेश उईके द्वारा 10 जुलाई को ज्ञापन सौंपकर सड़क मरम्मत गड्ढों को भरने की मांग उठाई गई थी फिर भी हालात जस के तस बने हुए हैं। सड़क मार्ग सफर कर रहे स्कूल छात्र किसान राहगीरों ग्रामीणों वाहन चालकों हर दिन जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है लेकिन कुंभ करण की निंद सोया जिम्मेदार विभाग एवं प्रशासन की आंखें नहीं खुलने का नाम नहीं ले रही हैं। जिसको लेकर दिनों दिन जिम्मेदार विभाग एवं प्रशासन के खिलाफ आम जनता का आक्रोश दिनों दिन बढ़ता जा रहा। सूत्रों द्वारा मिली जानकारी मुताबिक खस्ताहाल सड़क मार्ग को लेकर  ग्रामीण जनता द्वारा सड़क मार्ग जाम एवं आंदोलन करने की रूपरेखा तैयार करने की बात सामने आई है।

Leave a Comment

और पढ़ें

प्रशासन ने स्कूल का बदला टाईमिंग तो ऑटो रहे बंद पारडी मार्ग पर वाहनों लगा लंबा जाम स्कूल छात्र अभिभावक किसान राहगीर घंटों जाम से रहे परेशान, अभिभावकों ने प्रशासन से सुचारू व्यवस्था बनाने की उठाई मांग

ग्राम पंचायत खैरापैका पंचायत सचिव द्वारा साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था एवं पंचायत संबंधी कार्यों में लापरवाही बरतने तथा नियमित रूप से पंचायत में उपस्थित नहीं होने ग्रामीणों ने जनसुनवाई में कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ से शिकायत अधिकारियों को जांच के दिए दिशा निर्देश

सीएम डॉ. यादव ने हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर किए 311 करोड़, कहा- सेवा ही हमारा धर्म , सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि खातों में ट्रांसफर , महिलाओं को मिले प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के रुपये , गरीब-युवा-नारी शक्ति-किसानों के लिए हो रहे ऐतिहासिक काम

पांढुर्णा जिले के नागरिको की सुविधा यातायात व्यवस्था सुचारू संचालन को दृष्टिगत रखते कलेक्टर ने अशासकीय विद्यालयों के संचालन समय में किया परिवर्तन, 10 अगस्त से नई समय-सारणी लागू, दो पालियों में संचालित विद्यालयों के लिए किया आदेश जारी

श्री सिद्धि विनायक गणेश मन्दिर के शेष निर्माण कार्य कराने बाबद समाजसेवी गणेश बापू बालपांडे द्वारा 2 लाख 51 हज़ार रुपये राशी का चेक करेंगे भेंट (की घोषणा) , मंदिर समिति भेंट राशी से मार्ग पर स्वागत द्वार, मन्दिर परिसर में टाइल्स, परिसर को सुरक्षित करने स्टील बाउंड्री वॉल, मन्दिर में पीतल की चरण पादुका मूर्ति के ऊपर पीतल का बड़ा छत्र, आदि अन्य निर्माण कार्य किए जाएंगे

विश्व आदिवासी दिवस पर्व पर शहर में निकली विशाल भव्य रैली पारंपरिक वेशभूषा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस , जय सेवा’ और जय फड़ापेन, ‘जय आदिवासी’ नारों से गुंज उठा पूरा शहर , आयोजन ने जिले में आपसी भाईचारे, सांस्कृतिक धरोहर और सामाजिक एकता का दिया संदेश।