*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*
(आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें. 6262250843)

पांढुर्णा सौसर। देश की आन,बान और शान तिरंगे के सम्मान तथा राष्ट्रप्रेम की भावना को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से 13 अगस्त 2026, गुरुवार को सौसर विधानसभा में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। ‘हर घर तिरंगा, हर मन तिरंगा और राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प के साथ निकली इस यात्रा में बड़ी संख्या में राष्ट्रप्रेमी नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
यात्रा का शुभारंभ प्रातः 9 बजे रेमंड चौक से हुआ। हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रभक्ति के जयघोष के साथ यात्रा रेमंड चौक → बोरगांव → बजाज चौक → सौसर → कूड़डम जोड़ होते हुए रामाकोना पहुँची। पूरे यात्रा मार्ग पर तिरंगों की लहर और देशभक्ति के नारों से वातावरण राष्ट्रप्रेम से गूंज उठा।
भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप मोहोड ने कहा कि, “तिरंगा हमारी आन, बान और शान है। यह केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि भारत की एकता, अखंडता, स्वतंत्रता और करोड़ों भारतीयों के गौरव का प्रतीक है। सौसर विधानसभा में आयोजित इस भव्य तिरंगा यात्रा ने राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और अखंडता की भावना को और मजबूत करने का कार्य किया है।”
उन्होंने कहा कि तिरंगे के नीचे पूरा देश एक है और राष्ट्र प्रथम की भावना ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। यात्रा में वरिष्ठ नागरिकों, पूर्व एवं वर्तमान सैनिकों, युवाओं, विद्यार्थियों, महिलाओं तथा बड़ी संख्या में राष्ट्रप्रेमी नागरिकों ने सहभागिता कर देश के प्रति अपने सम्मान और समर्पण का परिचय दिया।
भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप मोहोड ने तिरंगा यात्रा को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सौसर विधानसभा के समस्त नागरिकों, कार्यकर्ताओं, युवाओं, मातृशक्ति, वरिष्ठजनों एवं आयोजन से जुड़े सभी सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि यह आयोजन किसी व्यक्ति, वर्ग या संगठन विशेष तक सीमित नहीं था, बल्कि तिरंगे के सम्मान और राष्ट्रप्रेम की भावना से जुड़ा जनआयोजन था। यात्रा के माध्यम से ‘हर घर तिरंगा, हर मन तिरंगा’ तथा ‘राष्ट्र प्रथम’ का संदेश जन-जन तक पहुँचाया गया। यात्रा का रामाकोना में समापन हुआ, जहाँ सामूहिक भोजन का आयोजन किया गया।








