*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*
(आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें.6262250843 )

पांढुर्णा । सावन के पावन अवसर पर क्षेत्र के युवाओं ने सादगीपूर्ण तरीके से कांवड़ यात्रा निकाली है। यह कांवड़ यात्रा शुक्रवार, 21 अगस्त को मुलताई स्थित पुण्य सलिला मां ताप्ती मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद शुरू हो गई। कांवड़ यात्रियों ने मां ताप्ती कुंड से पवित्र जल कांवड़ में लेकर अर्धनारीश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर, मोहगांव (सौसर) के लिए यात्रा प्रारंभ की।
शुक्रवार को निकली इस पवित्र कांवड़ यात्रा का पहला पड़ाव राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित मोहि जलाशय परिसर में मौजूद शिव मंदिर में था। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालु मां ताप्ती के पवित्र जल को कांवड़ में लेकर भगवान शिव और माता पार्वती का पुण्य स्मरण करते हुए निर्धारित मार्ग से आगे बढ़ रहे हैं। सोमवार सुबह, 24 अगस्त को कांवड़ यात्रा मोहगांव स्थित अर्धनारीश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर पहुंचकर समाप्त होगी। यहां कांवड़ में लाए गए मां ताप्ती के पवित्र जल से भगवान अर्धनारीश्वर ज्योतिर्लिंग का जलाभिषेक किया जाएगा। श्रद्धालुओं में यात्रा को लेकर उत्साह है। पावन श्रावण मास में धार्मिक आस्था और भक्ति के माहौल में आयोजित इस कांवड़ यात्रा के समापन अवसर पर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं जलाभिषेक किया जाएगा।








