*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*
( आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें.6262250843 )

पांढुर्णा नगर गणेश वार्ड पांढुर्णा में सैकडों वर्ष पुराने नागरिकों के आस्था केंद्र श्री गणेश मठ का निर्माण कार्य शीध्र शुरू करने की उठाई मांग ज्ञापन में काह गया है की पांढुर्णा गणेश वार्ड पांढुर्णा में शहर के नागरिकों के लिए सैकडों वर्षों से आस्था का केंद्र बना ‘‘श्री गणेश मठ’’ स्थित है। पुराने बुजुर्ग बताते है कि, यह मठ लगभग एक हजार वर्ष प्राचीन है। इस मठ में प्रतिवर्ष गणेशोत्सव के दौरान श्री गणेश प्रतिमा की स्थापना की जाती है। गणेशोत्सव में शहर के हजारों भक्तजन श्री गणेश प्रतिमा की पूजा अर्चना और दर्शन के उद्देश्य से मठ में आते है। पिछले दो वर्षों से मठ निर्माण रोक दिए जाने के कारण भक्तों के आस्था के केंद्र भगवान श्री गणेश की प्रतिमा खुले वातावरण में स्थापित की जा रही है।
श्री गणेश भगवान की प्रतिमा मठ की करोडों रू. की संपत्ति होने के बाद भी खुले आंगन में स्थापित होने के कारण शहर के हजारों गणेश भक्तों की भावनाएं आहत होना बताया गया। प्रशासन से शहरवासियों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए विश्व हिंदू परिषद जिला छिंदवाड़ा प्रखंड पांढुरना श्री गणेश मठ के निर्माण कार्य कराने ध्यानाकर्षित कर मंदिर निर्माण कार्य में आ रही बाधाओं को यथाशीघ्र दूर कर निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने की मांग उठाई गई है।







